Agra News: आगरा के तांतपुर इलाके में शुक्रवार को प्रशासन और आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गैस सिलेंडर गोदाम का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में कुल 130 घरेलू गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें से 2 से 3 सिलेंडर भरे हुए पकड़े गए है। मौके पर इतनी बड़ी संख्या में सिलेंडर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों की भीड़ जुड़ गई।
आपूर्ति विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई
बसई जगनेर थाना क्षेत्र के तांतपुर में रोड किनारे संचालित इस अवैध गोदाम की सूचना प्रशासन को मिली थी। इसके बाद आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ और खेरागढ़ तहसील के नायब तहसीलदार अभिषेक सिंह ने नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर गोदाम पर छापा मारा। कैसे ही गोदाम का दरवाजा खोला गया, अंदर बड़ी संख्या में गैस सिलेंडर देखकर अधिकारी भी हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में जहां एक ओर लोगों को गैस की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर मिले व्यक्ति से पूछताछ
छापेमारी के दौरान मौके पर अशोक कुमार सिंघल नाम का व्यक्ति मिला। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि यह गोदाम उसी का है। हालांकि, जब अधिकारियों ने सिलेंडरों से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वह कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। अधिकारियों का कहना है कि गोदाम में रखे सिलेंडरों के संबंध में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। ऐसे में यह स्पष्ट हो रहा है कि यह पूरी तरह अवैध तरीके से चाल रहा था।
इंडेन कंपनी के बताए जा रहे सिलेंडर
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बरामद किए गए अधितर सिलेंडर इंडेन कंपनी के हैं। इससे यह सवाल उठता है कि आखिर ये सिलेंडर कहां से लाए गए और किन उद्देश्यों के लिए इनका इस्तेमाल किया जा रहा था। अधिकारियों ने सिलेंडरों की गिनती कर उन्हें जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। यह भी जांच की जा रही है कि कहीं इन सिलेंडरों का इस्तेमाल अवैध रिफिलिंग या कालाबाजारी के लिए तो नहीं किया जा रहा था।
दस्तावेज न मिलने से बढ़ी कार्रवाई (Agra News)
आपूर्ति निरीक्षक अमरनाथ ने बताया कि जब गोदाम में रखे सिलेंडरों के संबंध में दस्तावेज मांगे गए, तो मौके पर मौजूद लोग कोई भी वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसके चलते सभी सिलेंडरों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित व्यक्ति से पूछताछ जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि यह नेटवर्क कितना बड़ा है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हैं। प्रशासन की ओर से इस पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है। अधिकारियों का कहना है कि अगर जांच में किसी तरह की अनियमितता या अवैध गतिविधि पाई जाती है, तो संबंधित लोगों लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Agra News: एसएन मेडिकल कॉलेज में बदले नियम, अब पर्ची के लिए आधार कार्ड अनिवार्य








