Agra News: बारिश में धंसी सड़क, हरिपर्वत चौराहे पर ट्रैफिक डायवर्जन

Published On: August 4, 2026
Follow Us
Agra News: हरिपर्वत के पास धंसी सड़क

Agra News: लगातार हो रही बारिश के बीच आगरा में सड़क धंसने से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई है। भगवान टॉकीज चौराहे से हरिपर्वत चौराहे की ओर जाने वाली साइड रोड पर अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया। सड़क पर बड़ा गड्ढा होने के बाद इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। आगरा ट्राफिक पुलिस के मुताबिक, सड़क धंसने की सूचना के बाद मौके पर ट्रैफिक पुलिस की टीम पहुंची और यातायात को व्यवस्थित करने लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। वहीं नगर निगम की ओर से सड़क की मरम्मत का काम कराया जा रहा है।

बारिश के बीच सड़क धंसने से बड़ी परेशानी

लगातार बारिश के कारण शहर की कई सड़कों पर जलभराव और सड़क खराब होने की समस्या सामने आ रही है। इसी बीच हरिपर्वत चौराहे से कुछ पहले सड़क का हिस्सा धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। इससे इस रास्ते से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर बने गड्ढे के कारण दुर्घटना की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभाली। वाहन चालकों को प्रभावित हिस्से से दूर रहने और निर्धारित वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

इन रास्तों से होकर निकलें वाहन (Agra News)

ट्रैफिक पुलिस ने जाम और परेशानी से बचने के लिए वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है। भगवान टॉकीज से हरिपर्वत की तरह जाने वाले वाहन सुरसदन तिराहा से कॉसमॉस मॉल से सेंट पीटर्स स्कूल हरिपर्वत चौराहा मार्ग का इस्तेमाल कर सकते है। डायवर्जन के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों का दबाव कम करने की कोशिश की जा रही है। वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे जल्दबाजी न करें और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करते हुए वैकल्पिक रास्ते से आगे बढ़े।

नगर निगम करा रहा सड़क की मरम्मत

सड़क धंसने के बाद नगर निगम की टीम द्वारा मरम्मत कार्य शुरू कराया गया है। बारिश के मौसम में सड़क के नीचे पानी जाने या मिट्टी कमजोर होने से सड़क धंसने की स्थिति बन सकती है। ऐसे में मरम्मत पूरी होने तक इस हिस्से पर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। ट्रैफिक पुलिस ने बारिश के दौरान वाहन चालकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को सड़क पर बने गड्ढों और जलभराव वाले हिस्सों से गुजरते समय सावधानी रखने की सलाह दी गई है।

वाहन चालक इन बातों का रखें ध्यान

बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर होने की स्थिति में गड्ढे की गहराई का अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसे में प्रभावित मार्ग पर जाने के बजाए वैकल्पिक रास्ते का इस्तेमाल करना सुरक्षित रहेगा। साथ ही सड़क पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करना जरूरी है। फिलहाल हरिपर्वत की ओर जाने वाले वाहन चालकों को डायवर्जन रूट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। सड़क की मरम्मत पूरी होने और यातायात सामान्य होने के बाद स्थिति में बदलाव किया जा सकता है।

Agra News: ताजमहल में अचानक बेहोश हुए ASI कर्मचारी की मौत, परिजनों ने अस्पताल में किया हंगामा

Agra Traffic: पहले सोमवार पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment