Agra News: ताजमहल परिसर में मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ke कर्मचारी की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। कर्मचारी के बेहोश होकर जमीन पर गिरने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें तुरंत शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
ताजमहल परिसर में अचानक बेहोश होकर गिरे
सिकंदरा क्षेत्र निवासी 54 कैलाश भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण में एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार सुबह वह वह साइकिल से अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे। बताया गया कि उन्होंने ताजमहल के पश्चिमी गेट के पास अपनी साइकिल पार्क की। इसके बाद वह बेस्ट गेट से ताजमहल परिसर की ओर जाने लगे। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने कैलाश को तुरंत शांति मांगलिक अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनकी जाँच की, जिसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। चिकित्सकों के अनुसार, शुरुआती तौर पर मौत का कारण हार्ट अटैक मन जा रहा है। हालांकि मौत की वास्तविक वजह की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
परिजनों ने इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप (Agra News)
कैलाश की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना था कि आगरा समय रहते उपचार शुरू किया जाता तो शायद कैलाश की जान बचाई जा सकती थी। परिजनों के आरोपों के बाद अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराया।
Agra News: 50 से ज्यादा चालान वाले वाहन होंगे ब्लैकलिस्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश




