Agra News: थाना शमसाबाद क्षेत्र एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। आरोप है कि फिरोजाबाद निवासी एक युवक ने अपनी पहचान छिपाकर राहुल नाम से किशोरी से दोस्ती की। विश्वास जीतने के बाद उसने किशोरी के निजी फोटो और वीडियो हासिल कर लिए और बाद में उन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। मानसिक दबाव और डर के कारण किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्जी नाम से बनाई दोस्ती
परिजनों के अनुसार, किशोरी की पहचान परीक्षा केंद्र आने-जाने के दौरान फिरोज़ाबाद के राहुल उर्फ फैजान से हुई थी। युवक ने अपना नाम राहुल बताया और धीरे-धीरे बातचीत बढ़ाकर दोस्ती कर ली। बाद में आरोप है कि उसने धोखे से किशोरी के निजी फोटो और वीडियो अपने पास सुरक्षित कर लिए। आरोप है कि युवक लगातार फोन कर किशोरों पर मिलने और फोन पर बात करने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर वह निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देता था। इस वहज से किशोरी लंबे समय से मानसिक तनाव में थी।
परिवार को बताई थी पूरी बात
परिजनों का कहना है कि करीब एक सप्ताह पहले किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी परिवार को दी थी। परिवार ने उसे भरोसा दिलाया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। इसके बावजूद वह लगातार डर और तनाव में रही। रविवार को किशोरी ने घर में रखा कीटनाशक पीकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा (Agra News)
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी फैजान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Agra News: भाटिया पेट्रोल पंप पर बवाल: बोतल में पेट्रोल नहीं देने पर पथराव, 3 कर्मचारी घायल




