---Advertisement---

Agra News: एत्मादपुर बरहन तिराहा बना ‘खूनी चौराहा’, एलिवेटेड पुल की मांग तेज

Published On: May 5, 2026
Follow Us
Agra News: एत्मादपुर बरहन तिराहा जाम और हादसे प्रदर्शन
---Advertisement---

Agra News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र स्थित बरहन तिराहा इन दिनों लगातार हो रहे सड़क हादसों और जाम की समस्या के चलते चर्चा मै है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह तिराहा अब ‘खूनी चौराहा’ बनता जा रहा है, जहां आए दिन दुर्घटना हो रही है और कई लोगों की जान जा चुकी है। हालात ऐसे है कि लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है।

बरहन तिराहे पर दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है। खासकर सुबह और शाम के समय यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे वाहन चालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। जाम के कारण एम्बुलेंस और अन्य जरूरी सेवाओं को भी भाई परेशानी उठानी पड़ती है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो आने वाले समय में हालात और भी गंभीर हो सकते है। हाल ही में महिला की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद लोगों का गुस्सा ओर बढ़ गया। घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया।

स्थानीय किसान नेता और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस मुद्दे को उठाया है। उनका कहना है कि बरहन तिराहे पर एलिवेटेड पुल या फ्लाईओवर का निर्माण ही इस समस्या का स्थानीय समाधान हो सकता है। इसके अलावा बाईपास रोड बनाने की मांग की जा रही है, ताकि भारी वाहनों को शहर के बाहर से ही निकाला जा सके और तिराहे पर दबाव कम हो। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर इस मुद्दे को प्रशासन के सामने भी रखा गया।

क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह समस्या केवल ट्रैफिक की नहीं है, बल्कि लोगों की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है। स्थानीय लोगों की मांग है कि सरकार और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द एलिवेटेड पुल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू करें।

राजनीतिक स्तर पर भी यह मुद्दा उठने लगा है। स्थानीय नेताओं का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते है, लेकिन जमीन पर काम नहीं दिखता। लोगों मै यह भावना बन रही है कि नेता केवल वोट लेने के बाद क्षेत्र की समस्याओं को नजरअंदाज कर देते है। उत्तर प्रदेश के इस प्रमुख मार्ग पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंक हमेशा बनी रहती है। ट्रैफिक मैनेजमेंट के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार भी जरूरी है। बिना फ्लाइओवर या एलिवेटेड रोड के इस समस्या का समाधान मुश्किल है।

Agra News: आगरा में स्मार्ट मीटर विवाद: बढ़े बिलों पर भड़के लोग, बिजली घर पर प्रदर्शन

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment