Agra Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के 17 राज्यों के लिए भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर सिस्टम के कारण मानसून फिर सक्रिय हो गया है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ़्तार से हवाएं चलने और गरज-चमक की संभावना है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिलाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और निचले इलाकों में जलभराव का खतरा भी बढ़ सकता है।
आगरा में सुबह से बदला मौसम
लंबे समय से उमस और तेज गर्मी से परेशान लोगों को सोमवार सुबह राहत मिली। शहर के कई इलाकों में हल्की बारिश होने के बाद मौसम सुहावना हो गया। आसमान में काले बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से लोगों ने राहत महसूस की। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार 25 जुलाई तक आगरा और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहेंगी। 25 जुलाई तक अलग-अलग समय पर बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों पर तेज बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में जलभराव कि स्थिति भी बन सकती है।
उमस ने किया था बेहाल (Agra Weather)
शनिवार और रविवार को आगरा में उमस अपने चरम पर थी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था, जबकि रात में भी गर्मी और नमी के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। रविवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

जुलाई में ऐसा रहा बारिश का सिलसिला
इस महीने की शुरुआत में 7 से 10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई थी। इसके बाद 11 से 14 जुलाई तक बारिश की रफ्तार धीमी पड़ गई। 15 जुलाई को फिर शहर के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। 14 और 17 जुलाई को मौसम सामान्य रहा, जबकि 18 जुलाई को हल्की बूंदाबांदी हुई। 20 जुलाई की सुबह एक बार फिर हल्की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया।
आगरा में अगले 7 दिनों का हाल
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 20 जुलाई | 29°C | 26°C |
| 21 जुलाई | 26°C | 25°C |
| 22 जुलाई | 30°C | 26°C |
| 23 जुलाई | 29°C | 26°C |
| 24 जुलाई | 30°C | 26°C |
| 25 जुलाई | 31°C | 25°C |
| 26 जुलाई | 31°C | 26°C |
आगरा मौसम: आगरा में उमस से हाल बेहाल, 20-21 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट
Agra Crime News: युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की सख्त करवाई











