आगरा मौसम: शहर में रविवार सुबह से बादलों की आवाजाही बनी हुई है, लेकिन लोगों को उमस से राहत नहीं मिल सकी। हवा की रफ्तार धीमी होने के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है और लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन में एक-दो बार हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं 20 और 21 जुलाई को जिले में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती है।
उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
पिछले दो दिनों से आगरा में गर्मी के साथ उमस का असर लगातार बना हुआ है। शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन इससे मौसम में कोई खास बदलाव नहीं आया। दिन बढ़ने के साथ नमी बढ़ती गई और लोगों को पसीने व चिपचिपी गर्मी का सामना करना पड़ा। बाजारों, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भी उमस का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से अधिक रहा, जिससे गर्मी का एहसास और बढ़ गया।
आज हल्की बारिश, अगले दो दिन भारी बारिश के आसार
रविवार को पूरे दिन बादल छाए रहने की संभावना है। बीच-बीच में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार और मंगलवार को बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती है। कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को उमस से राहत मिलने की उम्मीद है। बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 1 जुलाई से 18 जुलाई के बीच आगरा जिले में 186.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य औसत से करीब 19 प्रतिशत अधिक है। इसके बावजूद पिछले कुछ दिनों में बारिश की रफ्तार घीमी पड़ने से वातावरण में नमी बढ़ गई और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी।

जुलाई में मौसम का रहा ऐसा हाल (आगरा मौसम)
- 7 से 10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई।
- 11 से 14 जुलाई तक बारिश केi गतिविधियां कमजोर रहीं।
- 15 जुलाई को कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई।
- 16 और 17 जुलाई को मौसम सामान्य बना रहा।
- 18 जुलाई को सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।
- अब 20 और 21 जुलाई को फिर से अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।
आगरा में 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान
| डेट | अधिकतम तापमान | न्यूनतम तापमान |
| 19 जुलाई | 36°C | 28°C |
| 20 जुलाई | 31°C | 27°C |
| 21 जुलाई | 28°C | 26°C |
| 22 जुलाई | 27°C | 26°C |
| 23 जुलाई | 29°C | 26°C |
| 24 जुलाई | 31°C | 26°C |
| 25 जुलाई | 31°C | 27°C |
Agra Weather Today: बादलों का डेरा, हल्की बारिश के आसार, उमस से अभी नहीं मिलेगी राहत
आज आगरा में सोने के दाम में बड़ा बदलाव, खरीदारी से पहले जरूर देखे नया रेट











