आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे इलाके को हैरान कर दिया। श्याम नगर स्थित एक मकान में एक अज्ञात युवक बिना अनुमति के घर में घुस गया। हैरानी की बात यह रही कि युवक किसी तरह की चोरी या तोड़फोड़ करने के बजाय सीधे रसोई में पहुंचा और खुद ही थाली में चावल परोसकर खाने लगा। जब घर में मौजूद महिला की नजर उस पर पड़ी तो उसने तुरंत शोर मचा दिया। शोर सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला और बेटी घर में थी अकेली
जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब घर में महिला अपनी बेटी के साथ अकेली थी। युवक सीधे रसोई तक पहुंच गया और वहां रखे चावल निकालकर बरामदे में बैठकर खाने लगा। महिला ने जैसे ही उसे देखा, वह घबरा गई और मदद के लिए आवाज लगाई। पड़ोसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी ट्रांस यमुना थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर चौकी ले गई। पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की और उसकी पहचान करने का प्रयास किया।
पूछताछ में देता रहा अलग-अलग जवाब
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक की हालत सामान्य नहीं थी। पूछताछ के दौरान वह कभी अपने पिता का पता दिल्ली बता रहा था तो कभी फरीदाबाद का। युवक ने पुलिस से कहा कि उसे काफी भूख लगी थी और उसने गलती से उस मकान को अपने किसी रिश्तेदार का घर समझ लिया। हालांकि पुलिस युवक के इस दावे की भी जांच कर रही है और उसके बयान की सत्यता की पुष्टि करने में जुटी है।
मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा (आगरा)
घर के मालिक दीपक की ओर से अज्ञात युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति और नशे की आशंका को देखते हुए उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस युवक की पहचान, उसके घर में घने की वजह और घनास्थल तक पहचाने के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
मुड़िया मेला 2026: आगरा से गोवर्धन सिर्फ 50 रूपये में सफर, 1100 बसें चलाएगा रोडवेज







