मुड़िया मेला 2026: आगरा से गोवर्धन सिर्फ 50 रूपये में सफर, 1100 बसें चलाएगा रोडवेज

Published On: July 20, 2026
Follow Us
मुड़िया मेला 2026: आगरा से गोवर्धन बस किराया 50 रूपये

मुड़िया मेला 2026: मथुरा जिले में आयोजित होने वाले दुनिया प्रसिद्ध मुड़िया मेले को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने पूरी तैयारी कर ली है। 23 जुलाई से 30 जुलाई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आगरा और आसपास के क्षेत्रों से गोवर्धन तक विशेष बस सेवा चलाई जाएगी। इस बार आगरा से गोवर्धन आने-जाने का किराया 50 रूपये प्रति यात्री निर्धारित किया गया है।

रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और समय पर पहुंचने के लिए कुल 1100 बसों का संचालन किया जाएगा। इसके साथ ही भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यवस्थाएं भी लागू रहेंगी।

23 से 30 जुलाई तक चलेगा मुड़िया मेला 2026

गोवर्धन का मुड़ियामेला हर वर्ष गुरु पूर्णिमा के अवसर पर आयोजित होता है। इस दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु गोवर्धन पहुंचकर 21 किलोमीटर लंबी परिक्रमा लगाते है। इस बार भी 23 जुलाई से 30 जुलाई तक मेले का आयोजन होगा, जबकि 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के दिन सबसे अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

इस बार रोडवेज की योजना के अनुसार 1000 बसों का नियमित संचालन किया जाएगा, जब कि 100 अतिरिक्त बसों को रिजर्व रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर इन बसों को भी विभिन्न मार्गों पर लगाया जाएगा, ताकि यात्राओं को लंबा इंतजार न करना पड़े और न ही परेशानी उठानी पड़े। बसों के चलाने के लिए करीब 3300 चालक और परिचालकों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों को यात्रियों के साथ बेहतर व्यवहार, सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए है।

भीड़ और यातायात संभालने के लिए विशेष व्यवस्था

मेले के दौरान बसों की आवाजाही के कारण किसी प्रकार का जाम न लगे, इसके लिए छह स्थानों पर विशेष क्यूआरटी तैयात की जाएगी। ये टीमें प्रमुख पार्किंग, चेक पोस्ट और संवेदनशील मार्गों पर निगरानी रखेगी तथा आवश्यकता पड़ने पर तुरंत कार्रवाई करेगी। इसके अलावा 14 सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों सहित 100 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सभी टीमें 24 घंटे निगरानी और समन्वय का कार्य करेगी।

श्रद्धालुओं के लिए अपील

प्रशासन और रोडवेज ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान केवल अधिकृत रोडवेज बसों का ही उपयोग करें। भीड़भाड़ वाले इलाकों पर सावधानी बरतें, यातायात नियमों का पालन करें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का सहयोग करें। इससे यात्रा सुरक्षित और व्यवस्थित बनी रहेगी। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है।

आगरा CM Grid Project: लापरवाही पर एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना, सड़क खुलाई और पेड़ गिराने पर सख्ती

Agra Weather: 25 जुलाई तक बरसेंगे बादल! 17 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment