Indian Railway News: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिरेलमेंट के बाद रेल यातायात अभी पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका है। ट्रैक बहाली का काम लगातार जारी है। इसके चलते आगरा रेल मंडल ने गुरुवार को संचालित होने वाली 7 पैसेंजर ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। रेलवे प्रशासन ने यात्राओं से अपील की है घर ने निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके।
आगरा रेल मंडल की सात ट्रेनें रद्द
रेलवे अधिकारियों ने अनुसार साहिबाबाद स्टेशन के पास मालगाड़ी के डिरेल होने से रेल संचालन प्रभावित हुआ है। दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक की मरम्मत और बहाली का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जब तक ट्रैक पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं हो जाता, तब तक कई ट्रेनों के संचालन पर असर बना रहेगा। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम और रेलवे कर्मचारी लगातार ट्रैक की मरम्मत में जुट है।
आगरा रेल मंडल की 7 ट्रेनें रद्द
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार निम्नलिखित ट्रेनें गुरुवार के लिए निरस्त की गई है
- 64903 मथुरा – गाजियाबाद ईएमयू
- 64905 मथुरा – नई दिल्ली ईएमयू
- 64073 धौलपुर – नई दिल्ली पैसेंजर
- 64957 आगरा कैंट – पलवल ईएमयू
- 64019 मथुरा – शकूरबस्ती पैसेंजर
- 64051 कोशी कला – गाजियाबाद पैसेंजर
- 64168 आगरा सिटी – गाजियाबाद ईएमयू
रेल सेवाएं सामान्य करने की कोशिश (Indian Railway News)
अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी टीम और रेलवे कर्मचारी लगातार ट्रैक की मरम्मत में जुट है। सुरक्षा मानकों का पालन करने के बाद ही ट्रेनों का संचालन सामान्य किया जाएगा। यात्राओं से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक रेलवे सूचना पर ही भरोसा करें और स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की लाइव जानकारी जरूर देखें।
Agra Weather Today: आगरा में सुबह से छाए बादल. दिन में बारिश के आसार, 25 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम






