Agra Weather Today: आगरा में सुबह से छाए बादल. दिन में बारिश के आसार, 25 जुलाई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

Published On: जुलाई 23, 2026
Follow Us & Share
Agra Weather Today: आगरा में सुबह से ही छाए बादल

Agra Weather Today: आगरा शहर में गुरुवार सुबह से मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आया। आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही और हल्की हवाएं चलने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार दिन में कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। विभाग का कहना है कि 25 जुलाई तक मौसम इसी तरह बना रहने की संभावना है, जबकि शुक्रवार को कुछ स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है।

पिछले कुछ दिनों से आगरा में मौसम लगातार बदल रहा है। रविवार और सोमवार को कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई, जबकि मंगलवार को दिनभर बादल छाए रहने के बावजूद बारिश नहीं हुई। बुधवार को भी बादलों की मौजूदगी और ठंडी हवाओ ने मौसम को सुहावना बनाए रखा। गुरुवार सुबह से एक बार फिर बादलों ने शहर को ढक लिया, जिससे तापमान में मामूली राहत महसूस की गई।

सामान्य से अधिक दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जुलाई से 22 जुलाई के बीच आगरा जिले में 202.4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। यह सामान्य औसत से लगभग 11 प्रतिशत अधिक है। पिछले 24 घंटों के दौरान भी करीब 6.5 मिनी बारिश दर्ज की गई। लगातार हो रही बारिश से जुलाई महीने में अब तक वर्षा का आंकड़ा सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है।

शुक्रवार को भारी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं शुक्रवार को कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को मौसम का अपडेट देखते हुए कि यात्रा करने की सलाका दी गई है । जलभराव वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। बुधवार को शहर का तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। बादलों के बीच धूप निकलने से तापमान में हल्का उत्तर-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

आगरा में मौसम फिर बदला

जुलाई में ऐसा रहा मौसम (Agra Weather Today)

जुलाई के पहले सप्ताह में अच्छी बारिश हुई, जबकि बीच के दिनों में बारिश की रफ्तार कुछ धीमी पड़ गई। 20 जुलाई से एक बार फिर मौसम सक्रिय हुआ और रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला शुरू हुआ। 21 जुलाई को दिनभर कई इलाकों में कई बार बारिश हुई, जबकि 22 जुलाई को बादल छाए रहे। अब मौसम विभाग ने 25 जुलाई तक बादल और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

तीन दिन मौसम का हाल

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
23 जुलाई 31°C26°C
24 जुलाई 30°C27°C
25 जुलाई 32°C28°C

Agra Weather: 25 जुलाई तक बरसेंगे बादल! 17 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में 7 दुकानों पर संकट, नगर निगम ने लिया बड़ा फैसला

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment