आगरा: सीट विवाद में युवक को ट्रेन से फेंकने का आरोप, जांच शुरू

Published On: July 26, 2026
Follow Us
आगरा ट्रेन सीट विवाद

आगरा। आगरा में चलती ट्रेन के अंदर सीट को लेटकर हुए विवाद में गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि विवाद के दौरान कुछ यात्रियों ने एक युवक के साथ मारपीट की और उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित की बहन ने भी आरोप लगाया है कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया गया। घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की जांच शुरू कर दी।

खाटूश्यामजी से लौट रहे थे भाई-बहन

जानकारी के अनुसार, हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के चढ़ौत गांव निवासी कमलेंद्र सिंह अपनी बहन करिश्मा के साथ राजस्थान स्थित खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे। शनिवार को दोनों ट्रेन के जनरल कोच में सफर कर रहे थे। आगरा कैंट स्टेशन से ट्रेन रवाना होने के बाद सीट को लेकर कुछ यात्रियों से कहासुनी शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि मामूली कहासुनी कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने अपने कई साथियों को बुला लिया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले युवक की बहन के साथ अभद्रता की गई। विरोध करने पर कमलेंद्र और उसकी बहन के साथ मारपीट की गई।

चलती ट्रेन से फेंकने का आरोप

परिजनों के अनुसार, मारपीट के दौरान कमलेंद्र को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया गया, जिससे वह घायल हो गया। शोर सुनकर अन्य यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। ट्रेन के फतेहाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने तत्काल दोनों को ट्रेन से उतारकर प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक व उसकी बहन को अपने साथ हमीरपुर ले गए। घटना के बाद दोनों ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी। फिलहाल मामले में संबंधित पक्षों के बयान जुटाए जा रहे हैं।

रेलवे पुलिस कर रही जांच (आगरा)

रेलवे पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ट्रेन में मौजूद यात्रियों से जानकारी जुटाई जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Agra News: आगरा में CM योगी लॉन्च करेंगे शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना, 5 लाख तक मिलेगा स्वास्थ्य कवर

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment