Agra Crime News: आगरा के थाना हरिपर्वत क्षेत्र में एक करोड़ रूपये से अधिक ज्वेलरी चोरी के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। इस सनसनीखेज मामले में घर में काम करने वाली नौकरानी, उसकी मां, बहन और भाभी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 80 लाख रूपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए है, जबकि चोरी हुए 17 सोने के सिक्कों की तलाश अभी जारी है।
घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टमाइंड
पुलिस के अनुसार, विजय नगर कॉलोनी स्थित अनुपम रॉयल अपार्टमेंट निवासी स्कूल संचालक अनिल कुमार कौशिक के घर में लंबे समय से घरेलू सहायिका के रूप में काम कर रही महिला ने ही चोरी की पूरी योजना बनाई। उसे घर में रखे कीमतों जेवरों की पूरी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर उसने अपनी मां, बहन और भाभी को भी इस वारदात में शामिल कर लिया।
शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की जांच (Agra Crime News)
एक अगस्त को अनिल कौशिक ने हरिपर्वत थाने में लाखों रूपये की ज्वेलरी चोरी होने की सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आसपास लगे करीब 30 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान चार संदिग्ध महिलाओं की गतिविधियां सामने आई। फुटेज और अन्य साबितों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह कई दिनों से घर से थोड़ा-थोड़ा करके जेवर निकाल रही थी। शक से बचने के लिए वह चोरी किए गए आभूषण डस्टबिन में छिपाकर बाहर ले जाती थी। बाहर उसकी बहन और भाभी डस्टबिन से जेवर निकाल देती थी। इस तरीके से बड़ी मात्रा में ज्वेलरी घर से बाहर पहुंचाई गई। पुलिस ने चारों महिलाओं की निशानदेही पर दो हार, झूमके और अन्य कीमती आभूषण बरामद किए है।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित अनिल कुमार कौशिक एक स्कूल का संचालन करते है। उनके बेटे और बहू डॉक्टर है। परिवार को चोरी की जानकारी तब हुई जब उनकी पुत्रवधूको शनिवार को बाहर जाना था घर में रखा साने का हार नहीं मिला। इसके बाद पूरे घर की जांच की गई तो अन्य जेवर भी गायब मिले। तभी मामले की सूचना पुलिस की दी गई।
Agra Crime News: आगरा में निकाह के तीन महीने बाद पत्नी की हत्या, मोबाइल को लेकर विवाद बना जानलेवा
Agra Traffic: पहले सोमवार पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद




