Gold Price News: शादी सीजन से पहले बदला ज्वेलरी ट्रेंड, चांदी की करधनी के ऑर्डर बढ़े

Published On: August 1, 2026
Follow Us
Gold Price News: चांदी की करधनी की बढ़ी मांग

Gold Price News: लगातार बढ़ रही सोने की कीमतों का असर अब आभूषण बाजार में साफ दिखाई देने लगा है। पहले जहां शादी-विवाह के लिए भारी सोने के गहनों को प्राथमिकता दी जाती थी, वही अब खरीदार कम वजन वाले डिजाइनों और चांदी के आभूषण की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार, महंगे सोने के कारण ग्राहकों ने खरीदारी का तरीका बदल दिया है और चांदी की करधनी व भारी पायल की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

सोने की बढ़ती कीमतों का सीधा असर

सर्राफा बाजार से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में सोने के दाम लगातार ऊंचे बने हुए हैं। इसका असर आम ग्राहकों के बजट पर पड़ा है। पहले जहां लोग अधिक वजन वाले गहने खरीदते थे, अब वही ग्राहक हल्के वजन और आकर्षक डिजाइन वाले आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। कई मामलों में गहनों का वजन 30 से 50 प्रतिशत तक कम कराया जा रहा है, ताकि बजट के भीतर खरीदारी संभव हो सके।

चांदी की करधनी और पायल बनी पहले पसंद

शादी सीजन को देखते हुए बाजार में चांदी की करधनी और भारी पायल की मांग तेजी से बढ़ रही है। ज्वेलर्स के अनुसार 500 ग्राम से लेकर एक किलोग्राम तक की करधनी के ऑडर मिलने लगे हैं। वहीं 200 से 300 ग्राम तक की पारंपरिक पायल भी ग्राहकों की पसंद बनी हुई है। कई दुकानों पर इन आभूषणों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

महंगे सोने के कारण ज्वेलर्स भी ग्राहकों की जरूरत के अनुसार नए डिजाइन तैयार कर रहे हैं। अंगूठी, चैन, कंगन, चूड़ी, मंगलसूत्र और झुमकों जैसे गहनों को कम वजन में आकर्षक रूप दिया जा रहा है। इससे ग्राहक कम सोना खरीदकर भी आधुनिक और स्टाइलिश डिजाइन का विकल्प चुन पा रहे हैं।

शादी की खरीदारी में बदली रणनीति

आगामी विवाह सीजन को देखते हुए परिवार पहले से ही खरीदारी की योजना बना रही हैं। बजट संतुलित रखने के लिए सोने के साथ चांदी के आभूषणों को भी शामिल किया जा रहा है। कारोबारियों का मानना है कि यदि सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहीं, तो आने वाले महीनों में भी चांदी के आभूषणों की मांग मजबूत रहने की संभावना है।

बाजार में कारोबार को मिला नया सहारा (Gold Price News)

सोने की बिक्री में अपेक्षाकृत कमी आने के बावजूद चांदी के आभूषणों की बढ़ती मांग ने सर्राफा कारोबार को नई दिशा दी है। खासकर पारंपरिक करधनी और भारी पायल जैसे आभूषणों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है, जिससे बाजार में कारोबार का संतुलन बना हुआ है।

Agra News: श्रावण के पहले सोमवार से पहले आगरा पुलिस का एक्शन, कैलाश मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment