Agra News: श्रावण माह के पहले सोमवार पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के कैलाश मंदिर पहुंचने की संभावना को देखते हुए आगरा पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी है पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने निर्देश पर सहायक पुलिस आयुक्त हरिपर्वत सुश्री अमीषा ने थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित कैलाश मंदिर परिसर का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान मंदिर समिति के पदाधिकारियों से बातचीत कर सुरक्षा, यातायात और कानून-व्यवस्था से जुड़े सभी पहलुओं की समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मंदिर परिसर, प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, कावड़ यात्रा मार्ग, जलाभिषेक स्थल और प्रकाश व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई।

बैरिकेडिंग और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान
श्रावण के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बैरिकेडिंग, वाहन पार्किंग और यातायात संचालन की तैयारियों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे और किसी भी स्थान पर अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने पाए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने स्पष्ट किया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखी जाएगी ताकि श्रद्धालु सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से दर्शन व जलाभिषेक कर सकें।
मंदिर समिति से भी किया बात चित (Agra News)
सहायक पुलिस आयुक्त ने मंदिर समिति के सदस्यों से बातचीत कर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और संभावित चुनौतियों पर चर्चा की। समिति की ओर से दिए गए सुझावों पर भी विचार किया गया, ताकि आयोजन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। आगरा पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पुलिस प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें, निर्धारित मागों का ही उपयोग करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की भी सलाह दी गई है।
आगरा: शराब ठेके के विरोध में महिलाओं का हंगामा, सड़क पर लेटकर लगाया जाम
Agra Crime News: छात्रा को होटल बुलाने का आरोप, कोचिंग संचालक गिरफ्तार




