Agra Traffic: पहले सोमवार पर ट्रैफिक डायवर्जन, जानिए कौन-कौन से रास्ते रहेंगे बंद

Published On: August 2, 2026
Follow Us
Agra Traffic: आगरा ट्रैफिक डायवर्जन 3 अगस्त 2026

Agra Traffic: सावन माह के पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को देखते हुए आगरा पुलिस कमिश्नरेट ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू करने की घोषणा की है यह व्यवस्था 2 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे से शुरू होकर 3 अगस्त को धार्मिक कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान प्रमुख शिव मंदिरों और कांवड़ मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए कई मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने अनुसार श्री राजेश्वर महादेव मंदिर, श्री रावली महादेव मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर के आसपास विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

  • हाथरस, फिरोजाबाद, मथुरा, अलीगढ़ और जलेसर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • एनएच-19 सहित कई प्रमुख मार्गों से भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गो की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
  • रामबाग, शाहदरा, कुबेरपुर, खंदौली, मलपुरा, रोहता नहर, सिकंदरा, बोदला, गुरुद्वारा गुरु का ताल, भगवान टॉकीज समेत शहर के कई प्रवेश बिंदुओं पर बैरियर लगाकर वाहनों का डायवर्जन किया जाएगा।
  • कांवड़ यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के भारी वाहन का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

प्रमुख मंदिरों के आसपास विशेष व्यवस्था

यातायात पुलिस ने बताया कि राजेश्वर महादेव, रावली महादेव, मनकामेश्वर महादेव और पृथ्वीनाथ महादेव मंदिरों के आसपास कई मार्गों पर भारी और मध्यम वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हल्के वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए है। पुलिस के अनुसार 2 अगस्त 2026 की रात 11 बजे के बाद जारी होने वाले तथा 2 अगस्त शाम 4 बजे से पहले जारी सभी भारी वाहनों के एंट्री पास और अनुमति पत्र कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी नहीं रहेंगे।

आम लोगों से अपील (Agra Traffic)

आगरा ट्राफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन रूट की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करें। कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात पुलिस के निर्देश का पालन करें ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे। किसी भी प्रकार की यातायात सहायता या आपाल स्थिति में नागरिक आगरा ट्रैफिक कंट्रोल रूम हेल्पलाइन 9554457886 पर संपर्क कर सकते है।

Gold Price News: शादी सीजन से पहले बदला ज्वेलरी ट्रेंड, चांदी की करधनी के ऑर्डर बढ़े

Agra News: श्रावण के पहले सोमवार से पहले आगरा पुलिस का एक्शन, कैलाश मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment