Agra School Closed: आगरा में 12वीं तक सरकारी और एडेड स्कूल बंद, BSA ने जारी किया आदेश

Published On: August 3, 2026
Follow Us
Agra School Closed: आगरा स्कूल अवकाश आदेश

Agra School Closed: चेहल्लुम के अवसर पर आगरा जिले में मंगलवार, 4 अगस्त को कक्षा 12 तक के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त (एडेड) विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) डॉ. राकेश कुमार सिंह ने आदेश जारी कर सभी संबधित विद्यालयों को निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।

जारी आदेश के अनुसार जिले के सरकारी और एडेड स्कूलों में मंगलवार को शैक्षणिक गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी। इस दौरान नियमित कक्षाएं संचालित नहीं होंगी। हालांकि, CBSE, ICSE और अन्य निजी बोर्डों से संचालित निजी विद्यालय अपने निर्धारित समय के अनुसार खुले रहेंगे और वहां पढ़ाई सामान्य रूप से जारी रहेगी।

चेहल्लुम के मद्देनजर लिया गया फैसला (Agra School Closed)

चेहल्लुम शिया मुस्मिल समुदाय का महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर माना जाता है। इस दौरान जिले में विभिन्न धार्मिक आयोजन और जुलूस आयोजित किए जाते है, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना रहती है। प्रशासन ने सुरक्षा यातायात व्यवस्था और सार्वजनिक सुविधाओं को ध्यान में रहते हुए सरकारी और एडेड विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है।

जिला बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी और सहायत प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधनों को आदेश का पालन करने के निर्देश दिए हैं। विभाग के स्पष्ट किया है कि अवकाश संबधी आदेश की अनदेखी करने पर संबंधित विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है।

निजी बोर्ड स्कूलों पर लागू नहीं होगा आदेश

बीएसए कार्यालय की ओर से जारी आदेश केवल सरकारी और सहायता प्राप्त विद्यालयों के लिए लागू किया गया है। निजी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों को इस आदेश से बाहर रखा गया है। ऐसे विधालयों में शिक्षण कार्य पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होगा। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपने बच्चों को विघालय भेजने से पहले संबंधित स्कूल से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। सरकारी और एडेड स्कूलों में मंगलवार को अवकाश रहेगा, जबकि निजी बोर्डों के अधिकांश विद्यालय सामान्य रूप से खुलेंगे।

आगरा में दर्दनाक हादसा: मैक्स की टक्कर से कांवड़ यात्री की मौत, दो घंटे तक लगा जाम

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment