आगरा में सड़क के बीच 20 फीट गहरा गड्ढा, तिरंगा फहराकर, उठे बड़े सवाल

Published On: August 15, 2026
Follow Us
आगरा न्यू राजा मंडी सड़क गड्ढा

आगरा। न्यू राजा मंडी कॉलोनी में बीच सड़क पर बना करीब 20 फीट गहरा और लगभग 10 फीट लंबा गड्ढा लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर पूर्व सपा प्रत्याशी विजय अग्रवाल ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर गड्ढे के पास तिरंगा फहराया और नगर निगम व प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

विजय अग्रवाल ने कहा कि आगरा जैसे ऐतिहासिक और पर्यटन शहर में सड़कों की ऐसी स्थिति चिंता का विजय है। उनका कहना था कि शहर में जगह-जगह सड़कें खराब है और बड़े-बड़े गड्ढे राहगीरों के लिए परेशानी खड़ी कर रहे है। न्यू राजा मंडी कॉलोनी का यह गड्ढा भी लंबे समय से लोगों की परेशानी का कारण बना हुआ है।

प्रशासन और नगर निगम से कार्रवाई की मांग

विजय अग्रवाल ने नगर निगम और प्रशासन से गड्ढे को जल्द भरने और सड़क की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने के बजाय समय रहते सड़क की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। स्थानीय स्तर पर सड़क की स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी की बात भी सामने आई है। उनका कहना है कि रोजाना आने-जाने वाले लोगों को खराब सड़क के कारण परेशानी झेलनी पड़ती है। बड़े गड्ढे के कारण वाहन चालकों को संभलकर निकलना पड़ता है।

पूर्व सपा विजय अग्रवाल

पर्यटन नगरी की सड़कों पर उठे सवाल (आगरा)

आगरा देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों के लिए प्रमुख शहर है। यहां ताजमहल समेत कई ऐतिहासिक स्थल मौजूद है। ऐसे में शहर की सड़कों की स्थिति को लेकर उठने वाले सवाल सीधे शहर की छवि से भी जुड़े है। विजय अग्रवाल ने कहा कि आगरा को बेहतर सड़क व्यवस्था और सुरक्षित यातायात की जरूरत है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि न्यू राजा मंडी कॉलोनी में बने गड्ढे को प्राथमिकता के आधार पर भरवाया जाए और आसपास की सड़क की भी जांच कराई जाए।

Agra News: कैलाश मेले के लिए आगरा में ट्रैफिक प्लान, इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

Agra News: आगरा के फाउंड्री नगर में अचानक धंसी सड़क, बना 20 फिट गहरा गड्ढा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment