Agra News: आगरा में सड़क धंसने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के फाउंड्री नगर में शुक्रवार को अचानक सड़क धंसने से लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क का एक बड़ा हिस्सा धंसने के बाद मौके पर करीब 20 फिट गहरा गड्ढा बन गया। अचानक सड़क धंसने की घटना से आसपास रहने वाले लोगों और राहगीरों में हादसे की आशंका पैदा हो गई।
आगरा में पहले भी कमला नगर में तीन बार सड़क धंसने की घटना सामने आई है। अब फाउंड्री नगर की फैक्ट्री एरिया में गौशाला के पीछे अचानक सड़क धंस गई। देखते ही देखते सड़क का एक बड़ा हिस्सा नीचे चला गया और मौके पर गहरा गड्ढा बन गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी संबधित विभाग को दी।

सड़क की गुणवत्ता और पर उठे सवाल (Agra News)
आगरा में सड़क धंसने के कई मामला सामने आए है। अब अचानक सड़क धंसने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठाए है। लोगों का कहना है कि सड़क का इस तरह अचानक धंसना गंभीर विषय है। यदि समय रहते सड़क की स्थिति की जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं की गई तो तो भविष्य में बड़ी घटना हो सकती है।
Agra News: आगरा में तिरंगे के अपमान का VIDEO वायरल, मेटाडोर से झंडे फेंकने का आरोप
Agra News: आगरा में फिर धंसी सड़क, कमला नगर में 20 फीट गहरा गड्ढा, बड़ा हादसा टला




