आगरा न्यूज: आगरा के फाउंड्री नगर सैयद चौराहे पर 11 हजार बोल्ट की लाइन से मोरनी की मौत

Published On: August 16, 2026
Follow Us
आगरा न्यूज: सैयद चौराहे पर मोरनी की मौत

आगरा न्यूज: सैयद चौराहे के पास रविवार सुबह 11 हजार की वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मोरनी की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम भी पहुंची और मामले की जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घटना रविवार सुबह करीब 6:30 बजे की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मोरनी विद्युत पोल पर बैठी थी और पोल के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन गुजर रही थी। इसी दौरान करंट की चपेट में आने से उसकी मौत होने की आशंका जताई गई है।

CCTV फुटेज में पोल पर बैठी दिखाई दी मोरनी

घटना के बाद पुलिस और वन विभाग टीम ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में मोरनी विद्युत पोल पर बैठी दिखाई दी। इसके बाद टीम ने मौके की स्थिति का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में बारिश के दौरान विद्युत पोल में करंट उतरने या शॉर्ट सर्किट के कारण हादसा होने की आशंका जताई गई। हालांकि, वन विभाग की ओर से अभी मौत की अंतिम वजह की पुष्टि नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

घटना के बाद लोगों में दिखा आक्रोश

मोरनी की मौत की जानकारी फैलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ समय के लिए लोगो में आक्रोश भी देखने को मिला। हालांकि, CCTV फुटेज सामने आने के बाद घटना को हादसा माना गया और स्थिति सामान्य हो गई। भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष युवा पवन समाधियां भी मौके पर पहुंची और घटना पर दुख जताया। स्थानीय लोगों ने मोरनी के प्रति संवेदना व्यक्ति करते हुए उसके शव पर फूल अर्पित किया।

वन विभाग ने शव को कब्जे में लिया (आगरा न्यूज)

सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने मोरनी के शव को अपने कब्जे में लेकर सुरक्षित रख लिया। वन विभाग के रेंजर रमेश्वर यादव के अनुसार, रविवार होने के कारण पोस्टमार्टम नाकि हो सका। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह डॉक्टरों से बातचीत के बाद मोरनी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। इसके बाद नियमानुसार शव का निस्तारण किया जाएगा।

करंट लगने से मोरनी की मौत

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

वन विभाग और पुलिस की शुरुआती जांच में विद्युत करंट को मौत की संभावित वजह माना जा रहा है। हालांकि, अंतिम निष्कर्ष पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा। टीम ने घटनास्थल और CCTV फुटेज से संबंधित जानकारी जुटा ली। सैयद चौराहे की इस घटना ने एक बार फिर खुले में गुजर रही हाईटेंशन विद्युत लाइनों और बारिश के दौरान विद्युत पोलों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े किया हैं। फिलहाल वन विभाग पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Agra Crime News: आगरा कैंट में मोबाइल चोर गिरफ्तार, 10 फोन बरामद

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment