Agra News: शहर में सार्वजनिक जगहों पर कथित अतिक्रमण और अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम का अभियान लगातार जारी है। मंगलवार को हरिपर्वत चौराहे के पास स्थित होटल हॉलीडे इन की पार्किंग जमीन के एक हिस्से में बाउंड्रीवॉल खड़ी किए जाने की शिकायत मिली। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उसके नगर निगम के अधिकारियों ने होटल प्रबंधन को नोटिश जारी किया है। नगर निगम की ओर से होटल संचालन को निर्धारित समय सीमा के भीतर कथित अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए है।
समय सीमा में नहीं हटाया तो होगी कार्रवाई
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा या अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नोटिस में निर्धारित समय के भीतर कथित अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए गए है। यदि तय सीमा में कार्रवाई नहीं की जाती है तो नगर निगम नियमानुसार अलगा कदम उठा सकता है इसमें अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई भी शामिल हो सकती है।
ताज जोन से लेकर शहर के अतिक्रमण तक कार्रवाई
आगरा में नगर निगम इन दिनों अलग-अलग मामलों को लेकर एक्शन मोड में नजर आ रहा है। एक ओर ताज जोन से जुड़े नियमों और अनियमितताओं को लेकर कार्रवाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर शहर में सार्वजिनक स्थानों पर कथित कब्जे और अतिक्रमण के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। हाल ही में फतेहाबाद रोड स्थित होटल और रेस्टोरेंट में कोयले की भट्ठियों के इस्तेमाल को लेकर भी नगर निगम ने कार्रवाई की थी। इस दौरान संबधित प्रतिष्ठानों पर जुर्माना लगाया गया था।

नगर आयुक्त ने दिए कार्रवाई के निर्देश (Agra News)
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार शहर में अतिक्रमण और सार्वजनिक स्थानों के गलत इस्तेमाल को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। नगर आयुक्त संतोष कुमार वैश्य ने भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। अधिकारियों का कहना है कि फील्ड स्तर टीमें लगातार निरीक्षण कर रही है। जहां भी सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण या नियमों का उल्लंघन सामने आएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। हरिपर्वत चौराहे के पास होटल हॉलीडे इन की पार्किंग को लेकर जारी नोटिस के बाद अब नगर निगम की अगली कार्रवाई पर नजर रहेगी।






