Agra Crime: आगरा कैंट जीआपी ने अंतराज्यीय चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पुनीत और आकाश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी पुनीत पढ़ा-लिखा है और NEET परीक्षा पास कर चुका है। इसके बावजूद वह लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए चोरी की वारदातों को अंजाम देने लगा। जीआरपी के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से करीब 25 लाख रूपये कीमत के आभूषण बरामद किए गए है। पुलिस अब दोनों से पूछताछ कर रही है और उनके द्वारा की गई अन्य चोरी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
लॉकडाउन के बाद चोरी के रास्ते पर आया पुनीत
पुलिस के मुताबिक पुनीत पहले लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था। लॉकडाउन के दौरान कारोबार बंद होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति और जीवनशैली में बदलाव आया। इसके बाद वह चोरी की वारदातों में शामिल हो गया। पुलिस का कहना है कि पुनीत महंगे शौक और लग्जरी लाइफ जीने का आदी था। चोरी से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल महंगे सामान, क्लब और दूसरी जरूरतों पर करता था।
गर्लफ्रेंड के कैंसर इलाज में खर्च किए 80 लाख
पुलिस के अनुसार पूछताछ में यह भी सामने आया कि पुनीत की गर्लफ्रेंड को गर्लफ्रेंड को कैंसर था। उसके इलाज और दूसरी जरूरतों पर आरोपी ने चोरी से जुटाए पैसों में से करीब 80 लाख रूपये खर्च किए। हालांकि पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है और चोरी की रकम के इस्तेमाल से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

परिवार में भाई एयरफोर्स में, बहन डॉक्टर
जीआरपी के मुताबिक पुनीत का परिवार पढ़ा लिखा और प्रतिष्ठित बताया गया है। उसका भाई एयरफोर्म में है, जबकि बहन डॉक्टर है। उसके पिता सेना से सेवानिवृत्त है। इसके बावजूद पुनीत ने चोरी का रास्ता अपना लिया। पुलिस के मुताबिक मुख्य आरोपी के खिलाफ पहले से 27 से अधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे है।
जिले बदलकर करते थे चोरी
पुलिस के मुताबिक पुनीत पहले लखनऊ में हुक्का पार्लर चलाता था। लॉकडाउन के दौरान कारोबार बंद होने के बाद उसकी आर्थिक स्थिति और जीवनशैली में बदलाव आया। इसके बाद वह चोरी की वारदातों में शामिल हो गया। पुलिस का कहना है कि पुनीत महंगे शौक और लग्जरी लाइफ जीने का आदी था। चोरी से मिलने वाले पैसों का इस्तेमाल महंगे सामान, क्लब और दूसरी जरूरतों पर करता था।
25 लाख के आभूषण बरामद (Agra Crime)
आगरा कैंट जीआरपी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर चोरी की अन्य घटनाओं का भी खुलासा हो सकता है।एसपी जीआरपी और सीओ राजेश दीक्षित ने मंगलवार को करीब तीन बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस की टीम अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और बरामद सामान के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।






