PF बैलेंस चेक करने का पुराना तारीख बंद? EPFO ने जारी किए 4 नए नियम, तुरंत देख लें अपना खाता

Published On: सितम्बर 15, 2026
Follow Us & Share
EPFO PF

नौकरीपेशा लोगों के लिए कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) की ओर से एक बड़ी और राहत भरी खबर है। PF खाताधारकों की सहूलियत को बढ़ाते हुए EPFO ने अब डिजिटल दुनिया में एक और बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने अपना आधिकारिक व्हाट्सएप चैनल (FPFO Official WhatsApp Channel) लॉन्च कर दिया है। अब पीएफ से जुड़े नए नियम, ब्याज दरें, क्लेम स्टेटस और महत्वपूर्व घोषणाओं की जानकारी के लिए आपको बार-बार सरकारी वेबसाइटों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

ये सारी जानकारियां सीधे आपके मोबाइल स्क्रीन पर व्हाट्सएप के जरिए मिल जाएंगी। आइए जानते है कि आप EPFO के इस व्हाट्सएप चैनल से कैसे जुड़ सकते है और साथ ही सिर्फ 2 मिनट में अपने पीएफ खाते का बैलेंस कैसे चेक कर सकते है।

EPFO के आधिकारिक Whats APP चैनल से कैसे जुड़े?

EPFO ka व्हाट्सएप चैनल पूरी तरह से सुरक्षित और प्रामाणिक है। इसका मुख्य उद्देश्य भ्रामक खबरों (Fake News) को रोकना और खाताधारकों तक सही समय पर सही जानकारी पहुंचना है।

इस चैनल से जुड़ने की प्रक्रिया बेहद आसान है

  1. सीधे लिंक से जुड़े: आप अपने फोन में EPFO Official WhatsApp Channel Link पर क्लिक करके सीधे चैनल पर जा सकते है और ऊपर दिख रहे Follow बटन को दबा सकते है।
  2. QR कोड के जरिए: EPFO के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (जैसे X या फेसबुक) पर एक क्यूआर कोड जारी किया गया है। इसे स्कैन करके भी आप सीधे चैनल का हिस्सा बन सकते है।
  3. नोटिफिकेशन ऑन रखें: चैनल को फॉलो करने के बाद ऊपर दिए गए बेल आइकन (Bell Icon) को दबाना न भूलें, ताकि हर जरूरी अपडेट का नोटिटिफिकेशन आपको तुरंत मिल सके।

मिनटों में चेक करें PF बैलेंस: ये है 4 सबसे आसान डिजिटल तरीके

अगर आप त्योहारों या किसी जरूरत के लिए अपना पीएफ फंड चेक करना चाहते है, तो विभाग आपको 4 ऐसे तरीके देता है जिनमें इंटरनेट न होने पर भी काम हो जाता है।

सिर्फ एक मिस्ड कॉल से (बिना इंटरनेट के)

यह पीएफ बैलेंस जानने का सबसे लोकप्रिय और आसान तरीका है। इसके लिए आपको इंटरनेट या स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको इंटरनेट या स्मार्टफोन की भी जरूरत नहीं है।

  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 पर मिस्ड कॉल दें।
  • दो घंटी बजने के बाद कॉल अपने आप कट जाएगी।
  • इसके तुंरत बाद आपके फोन पर एक एसएसएस (SMS) आएगा, जिसमें आपके खाते का कुल बैलेंस, कंपनी का नाम और आखिरी कंट्रीब्यूशन की पूरी डिटेल होगी।

SMS भेजकर जानें बैलेंस (हिंदी या अंग्रेजी में)

यदि आप मिस्ड कॉल नहीं करना चाहते, तो आप एक मैसेज भेजकर भी बैलेंस मंगवा सकते है। इसकी खासियत यह है कि आप अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी जानकारी पा सकते है।

  • अपने फोन के मैसेज बॉक्स में टाइप करे: EPFOHO UAN ENG (अगर हिंदी में जानकारी चाहिए तो ENG की जगह HIN लिखें)।
  • इस मैसेज को 7738299899 पर भेज दें।
  • कुछ ही पलों में EPFO आपको रिप्लाई मैसेज के जरिए बैलेंस की जानकारी दे देगा।

EPFO ई-पासबुक पोर्टल (पूरी डिटेल के लिए)

अगर आप देखना चाहते है कि आपकी कंपनी ने हर महीने कितना पैसा जमा किया और उसपर कितना ब्याज मिला, तो आपको पासबुक पोर्टल का इस्तेमाल करना चाहिए।

  • सबसे पहले EPFO के पासबुक पोर्टल (passbook.epfindia.gov.in) पर जाएं।
  • अपना UAN (Universal Account Number) पासवर्ड और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करें।
  • लॉग इन करने के बाद View Passbook पर क्लिक करें। यहां से आप अपनी पीएफ पासबुक की PDF फाइल भी डाउनलोड कर सकते है।

उमंग (UMANG ) ऐप का इस्तेमाल करें

भारत सरकार का उमंग ऐप भी पीएफ बैलेंस चेक करने का एक बेहतरीन और सुरक्षित जरिए है।

  • अपने फोन में UMANG App डाउनलोड कर लॉग इन करें।
  • ऐप के सर्च बार में EPFO लिखकर सर्च करें।
  • इसके बाद View Passbook के विकल्प को चुनें।
  • अपना UAN नंबर डालें, जिसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक (OPT) आएगा।
  • ओटीपी दर्ज करते ही आपके सामने आपके पीएफ अकाउंट की पूरी पासबुक खुल जाएगी।

EPFO की जरूरी सुरक्षा सलाह

EPFO ने अपने सदस्यों को अलर्ट करते हुए कहा है कि विभाग कभी भी व्हाट्सऐप, कॉल या एसएसएस पर आपसे आपकी निजी जानकारियां जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, बैंक अकाउंट नंबर या पासवर्ड नहीं मांगता। किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले ऐसे फ्रॉड मैसेज या कॉल से सावधान रहें और हमेशा आधिकारिक माध्यमों का ही भरोसा करें।

Agra News: कलेक्ट्रेट से सटी करोड़ों की जमीन पर कब्जे का विवाद, ट्रस्ट ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

Agra PF News: आगरा वालों के लिए जरूरी खबर, PF से पैसा निकालने के नए नियम हुए आसान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment