Agra News: आगरा के कटरा वजीर खां निवासी 27 वर्षीय मोनिका वार्ष्णेय की मथुरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। मोनिका अपने पति अंशु वार्ष्णेय के साथ स्कूटी से वृदावन स्थित बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने जा रही थी। हादसे में उनके पति भी घायल हुए है। घटना के बाद परिवार में जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गई। जानकारी के मुताबिक मोनिका अपने पति अंशु के साथ स्कूटी से वृदावन जा रही थी।
आगरा-दिल्ली हाइवे पर रिफाइनरी थाना क्षेत्र में अचानक मोनिका को नींद की झपकी आ गई। इससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहा ईटों से लदा तेज रफ्तार ट्रैक्टर मोनिका को रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में मोनिका की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनके पति अंशु स्कूटी से हाइवे किनारे जा गिरे और घायल हो गए।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अंशु को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मोनिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फरार ट्रैक्टर चालक और वाहन की तलाश की जा रही है।
चार साल पहले हुई थी लव मौरिज
मोनिका और अंशु की शादी करीब चार साल पहले प्रेम विवाद के रूप में हुई थी। दोनों आगरा के बालूगंज स्थित बजाज फाइनेंस कंपनी में नौकरी करते थे। मोनिका वहां टेली कॉलिंग का काम करती थी। परिजनों के मुताबिक दोनों के बीच काफी गहरा प्रेम था। मोनिका का 28वां जन्मदिन होने वाला था। पति अंशु ने घर पर जन्मदिन की पार्टी की तैयारी कर रखी थी और रिश्तेदारों को भी बुलाया गया था।
दर्शन के लिए निकली थी, घर पहुंचा शव (Agra News)
मोनिका और अंशु जन्मदिन के मौके पर वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने जा रहे थे। रस्ते में हुए हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे मोनिका का शव घर पहुंचा तो रिश्तेदारों और शुभचितकों की भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। जन्मदिन की तैयारी में जुट परिवार के सामने अचानक ऐसा दुख आ गया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। बाद में परिजनों ने मोनिका का अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस अब हादसे के बाद फरार हुए ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुटी है।
PF बैलेंस चेक करने का पुराना तारीख बंद? EPFO ने जारी किए 4 नए नियम, तुरंत देख लें अपना खाता
Agra Accident News: आगरा में हाईवे पार कर रहे दो युवकों को ट्रक ने रौंदा, एक की मौके पर मौत






