Agra Crime: बेलनगंज स्थित ऐक्सिस बैंक के बाहर खड़ी बाइक महज 30 सेकेंड में चोरी हो गई। गमछा डाले एक व्यक्ति बैंक के बाहर पहुंचा और आसपास नजर दौड़ाने के बाद बाइक का लॉक खोलकर उसे स्टार्ट कर फरार हो गया। पूरी घटना बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित सचिन चौधरी सोमवार सुबह काम से एक्सिस बैंक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी स्प्लेंडर बाइक UP 80 EY 8733 बैंक के बाहर खड़ी करके अंदर चले गए।
सुबह एक व्यक्ति गमछा डाले बाइक के पास पहुंचा। वह कर देर बैंक के अंदर गया और फिर बाहर आकर आसपास देखने लगा। इसके बाद युवक ने बाइक के पास पहुंचकर चाबी लगाई और लॉक खोल दिया। उसके बाद बाइक स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया।
सिर्फ 30 सेकेंड में बाइक लेकर फरार (Agra Crime)
CCTV फुटेज में युवक के बाइक के पास पहुंचने से लेकर उसे लेकर निकलने तक की पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। बताया गया कि वारदात करीब 30 सेकेंड में पूरी हो गई। कुछ देर बाद बैंक से बाहर आए सचिन ने अपनी बाइक गायब देखी उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने अज्ञात चोर के खिलाफ पुलिस को लिखित शिकायत दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है।
दूसरे CCTV कैमरों की भी जांच कर रही पुलिस
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक के बाहर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में संदिग्ध युवक बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है। अब पुलिस आसपास लगे दूसरे CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग भी देख रही है, ताकि आरोपी की पहचान और उसके भागने के रस्ते का पता लगाया जा सके।
Agra Crime: आगरा में ग्रीन गैस बिल के नाम पर साइबर ठगी, बुजुर्ग के दो खातों से 5.96 लाख पार






