Agra Jobs 2026: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए आगरा में अच्छा मौका है। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 सितंबर 2026 को एक दिवसीय नि:शुल्क रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियां 1000 से अधिक तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर अभ्यर्थियों का चयन करेगी। चयन परीक्षा और इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।
सुबह 10 बजे से शुरू होगा रोजगार मेला
रोजगार मेला पं. मनीष शर्मा डिग्री कॉलेज, कोटली बगीची, देवरी रोड, आगरा परिसर में आयोजित होगा। अभ्यर्थी यहां पहुंचकर रोजगार के लिए चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के पुरुष और महिला अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते है। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक, परास्नातक, आईटीआई और डिप्लोमा पास अभ्यर्थियों के लिए अवसर उपलब्ध है।
इन पदों पर मिलेगा नौकरी का मौका (Agra Jobs 2026)
मेले में अलग-अलग कंपनियों की ओर से कई तरह के पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें अकाउंट असिस्टेंट, स्टोर असिस्टेंट, इलेक्ट्रिशियन, कस्टमर सर्विस एसोसिएट, कंप्यूटर ऑपरेटर, डाटा एनालिस्ट, हेल्पर, माली और ड्राइवर समेत अन्य पद शामिल है। चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र केवल आगरा तक सीमित नहीं रहेगा। नौकरी मिलने के बाद अभ्यर्थियों को आगरा, नोएडा, दिल्ली एनसीआर, गुरूग्राम और गाजियाबाद में काम करने का अवसर मिल सकता है।
रोजगार मेले में जाने से पहले ये जानकारी जरूर देखें
नियोजकों और उपलब्ध रिक्तियों से जुड़ी जानकारी रोजगार संगम पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। ऐसे में अभ्यर्थियों मेले में जाने से पहले अपनी योग्यता के अनुसार उपलब्ध पदों की जानकारी देख सकते है। नौकरी की तलाश कर रहे आगरा और आसपास के युवाओं के लिए यह रोजगार मेला उपयोगी साबित हो सकता है। अलग-अलग शैक्षित योग्यता वाले अभ्यर्थियों को एक ही जगह पर कई कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलेंगे।






