Agra Corona News: SN Medical में दूसरा कोरोना केस मिला

Published On: July 20, 2026
Follow Us
Agra Corona News: आगरा में कोरोना का दूसरा मामला

Agra Corona News: शहर में कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एक बार फिर सतर्क हो गया है। सोमवार को आगरा में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने निगरानी और जांच की प्रक्रिया तेज कर दी है। एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक बुर्जुक महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन उनकी देखभाल कर रही पुत्रवधू संक्रमित पाई गई है। संक्रमित महिला को होम आइसोलेशन में रखा गया है और स्वास्थ्य विभाग लगातार उनकी निगरानी कर रहा है।

खांसी और सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती

जानकारी के अनुसार, छीपीटोला क्षेत्र की रहने वाली 77 वर्षीय बुजुर्ग, महिला को कई दिनों से खांसी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से रविवार रात एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। कोरोना जैसे लक्षण दिखाई देने पर उन्हें आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर ऑक्सीजन सपोर्ट पर उपचार शुरू किया गया।

बुजुर्ग महिला की रिपोर्ट नेगेटिव, पुत्रवधू पॉजिटिव

अस्पताल में भर्ती के दौरान महिला और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जांच रिपोर्ट में बुजुर्ग महिला कोरोना संक्रमित नहीं पाई गई, लेकिन उनकी 54 वर्षीय पुत्रवधू के रिपोर्ट पॉजिटिव आई। राहत की बात यह है कि संक्रमित महिला में फिलहाल कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है।

कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित महिला के संपर्क में आए लोगों की भी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और फिलहाल घबराने जैसे कोई स्थिति नहीं है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को लगातार खांसी, बुखार, गले में दर्द या सांस लेने में तकलीफ जैसी समस्या हो तो तुरंत जांच कराएं। बुजुर्ग और गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील (Agra Corona News)

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने, हाथों की स्वच्छता बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के मामलों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल आगरा में कोरोना का दूसरा मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हालांकि संक्रमित महिला की हालत सामान्य बताई जा रही है और उनका इलाज होम आइसोलेशन में जारी है। वहीं एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती बुजुर्ग महिला का उपचार अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के लिए जारी है।

आगरा: भूख या नशा? अनजान युवक घर में घुसा, थाली में चावल परोसकर खाने लगा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment