Agra Crime News: 27 साल बाद पकड़ा गया 50 हजार का इनामी, बकरीद की दावत से खुला दो पुलिसकर्मियों की हत्या का राज

Published On: July 18, 2026
Follow Us
Agra Crime News: 27 साल बाद इनामी आरोपी गिरफ्तार

Agra Crime News: आगरा के बहुचर्चित वर्ष 1999 के दो पुलिसकर्मियों की हत्या और सरकारी असलहा लूटकांड में 27 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रूपये के इनामी आरोपी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। खेड़ागढ़ थाना पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आरोपी को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से पकड़ा गया। आरोपी लंबे समय से पहचान छिपाकर अलग-अलग नामों से रह रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलता रहा।

भोपाल में बदल ली थी पहचान

पुलिस केe अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान भूरे पुत्र साबू, निवासी इस्लाम नगर, थाना जगनेर के रूप में हुई है। घटना के बाद वह उत्तर प्रदेश छोड़कर मध्य प्रदेश पहुंच गया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना नाम बदल लिया और पहले बैतूल में रहा। बाद में भोपाल में ट्रक चालक के रूप में काम करने लगा। शुरुआती में उस पर 15 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 50 हजार रूपये कर दिया गया।

1999 में हुई थी दो पुलिसकर्मियों की हत्या

31 दिसंबर 1999 की रात खेड़ागढ़ क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ठंड से बचने के लिए आग ताप रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने सरकारी हथियार लूटने की नीयत से हमला कर दिया। विरोध करने पर दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और सरकारी असलहे लेकर फरार हो गए। इस घटना ने उस समय पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में जेल में बंद एक पुराने साथ से बकरीद के अवसर पर हुई बातचीत ने इस फरार आरोपी तक पहुंचने का रास्ता खोल दिया। बातचीत के दौरान आरोपी भूरे के जीजा का जिक्र हुआ, जिससे पुलिस को नई जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से जाल बिछाया और भोपाल से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पहले मजदूरी, फिर बना ट्रक चालक (Agra Crime News)

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद वह जंगलों में छिपा रहा। कुछ समय तक मजदूरी की और बाद में ट्रक चालक बन गया। वर्षों तक अलग पहचान के साथ रहने के कारण वह पुलिस की पकड़ से बचता रहा, लेकिन लगातार निगरानी और जांच के चलते आखिरकार गिरफ्तार हो गया। इस चर्चित मामले में पहले पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरोह के दो आरोपी मारे जा चुके है।

वहीं पांच अन्य आरोपियों को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। अब 27 साल बाद मुख्य फरार आरोपियों में शामिल भूरे की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी सफलता मान रही है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े अन्य तथ्यों और संभावित सहयोगियों से संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।

आगरा: रामबाग फ्लाईओवर पर रोडवेज बसों का अवैध ठहराव जारी

Agra Crime News: नपुषंक कहकर करती थी बेइज्जत प्रेमी के साथ जाने की देती थी धमकी, आगरा में पति ने दी जान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment