आगरा: रामबाग फ्लाईओवर पर रोडवेज बसों का अवैध ठहराव जारी

Published On: July 18, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा हाइवे पर अवैध स्टॉपेज बसों

आगरा। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल रामबाग फ्लाईओवर पर रोडवेज बसों का अवैध ठहराव एक बार फिर यातायात व्यवस्था के लिए बड़ी समस्या बन गया है। क्षत्रिय प्रबंधन की सख्त चेतावनी और यातायात पुलिस की कार्रवाई के बावजूद बस चालक फ्लाईओवर पर बसें रोककर सवारियां उतारने और चढ़ने से बाज नहीं आ रहे है। इसका सीधा असर सड़क पर चलने वाले हजारों वाहन चालकों और आम यात्रियों पर पड़ रहा है।

शनिवार दोपहर भी फ्लाईओवर पर आधा दर्जन से अधिक रोडवेज बसें अवैध रूप से खड़ी दिखाई दी। बसों के रुकने से वाहनों की गति धीमी हो गई और कुछ ही देर में लंबा जाम लग गया। सबसे अधिक दिक्कत उस समय होती है जब स्कूलों की छुट्टी के दौरान बड़ी संख्या में स्कूल वाहन इसी मार्ग से गुजरते है। ऐसे में यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाती है।

क्षेत्रीय प्रबंधन बी.पी. अग्रवाल ने पहले स्पष्ट निर्देश जारी किए थे कि आईएसबीटी के सामने सड़क, भगवान टॉकीज, अबुल उलाह, वाटर वर्क्स और रामबाग चौराहा जैसे प्रतिबंधित स्थानों पर किसी भी हालत में बस नहीं रोकी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी थी कि यदि कोई चालक या परिचालक इन स्थानों पर बस रोककर सवारियां चढ़ाने या उतारते पाया गया तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

निर्देश जारी होने के बाद भी रामबाग फ्लाईओवर पर बसों का अवैध ठहराव लगातार जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बसों के अचानक रुकने से कई बार दुर्घटना का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अनावश्यक जाम का सामना करना पड़ता है।

कुछ समय पहले आगरा यातायात पुलिस ने अवैध ठहराव के खिलाफ अभियान चलाकर कई बसों के चालान किए थे और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई भी की गई थी। उस दौरान कुछ दिनों तक व्यवस्था में सुधार देखने को मिला, लेकिन अब हालात फिर पहले जैसे हो गए है और फ्लाईओवर पर बसों का अवैध ठहराव दोबारा शुरू हो गया है।

रामबाग फ्लाईओवर पर लगने वाले जाम का सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूल बसों में बैठे बच्चों को लंबे समय तक वाहनों में इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक भी तेज धूप और उमस के बीच जाम में फंसे रहते है, जिससे उनकी परेशानी कई गुना बढ़ जाती है।

Agra Cricket News: आगरा में 24 जुलाई को लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 45 नए क्रिकेटरों को मिलेगा मौका

Agra News: आगरा हाइवे पर अवैध स्टॉपेज करने वाली बसों पर बड़ी कार्रवाई, 66 बसों के चालान,17 सीज

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment