---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, सिकंदरा पुलिस ने गैंग लीडर समेत चार दबोचे

Published On: May 9, 2026
Follow Us
Agra Crime: सिकंदरा पुलिस की गिरफ्त में वाहन चोर गिरोह के आरोपी
---Advertisement---

Agra Crime: आगरा में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल नगर जोन को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी लंबे समय से शहर और आसपास के इलाकों में बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर अवैध कमाई रहे थे।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई शुक्रवार को बिचपुरी रोड स्थित अस्मा टाउन के पास की गई। पुलिस को मुखबिर और सर्विलांस टीम से सूचना मिली थी कि वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपी इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने कई वाहन चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है।

आगरा पुलिस कमिश्नरेट द्वारा अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस कमिश्नर के निर्देश और पुलिस उपायुक्त नगर के देखरेख में यह कार्रवाई की गई। थाना सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल की टीम लगातार वाहन चोरी करने वाले गिरोहों पर नजर बनाए हुए थी। इसी क्रम में पुलिस को इस गिरोह की गतिविधियों की जानकारी मिली थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें चोरी, गैंगस्टर एक्ट, मारपीट और शस्त्र अधिनियम से जुड़े मुकदमे शामिल है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य साथियों और चोरी किए गए वाहनों की जानकारी जुटाने में लगी है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रहलाद पुत्र जल सिंह निवासी ग्राम सुरेली थाना अछनेरा, धीरज कुमार पुत्र शेर सिंह निवासी डावली किरावली, बलवाड़ पुत्र प्रेम सिंह निवासी तुरकिया थाना अछनेरा और रवि उर्फ रवीन्द्र निवासी तुरकिया थाना अछनेरा के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक प्रहलाद गिरोह का सरगना बताया जा रहा है, जो चोरी की वारदातों की योजना तैयार करता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की गई बाइको को दूसरे जिलों में बेच देते थे। इससे उन्हें मोटा आर्थिक लाभ मिलता था। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरोह ने अब तक कितने वाहन चोरी किए और किन-किन इलाकों में उनकी गतिविधियां फैली हुई थीं।

इस कार्रवाई में थाना सिकंदरा प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल अभिषेक कुमार तिवारी, चौकी प्रभारी रामकथा निलेश शर्मा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस टीम ने तकनीकी निगरानी और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। चौकी प्रभारी निलेश शर्मा ने बताया कि गिरोह संगठित तरीके से वहां चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था।आरोपी चोरी की बाइक के नंबर बदलकर उन्हें बेचने की कोशिश करते थे। पुलिस अब बरामदगी और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

आगरा में कुछ बीते महीनों में वाहन चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी को मिली है। ऐसे में पुलिस लगातार संदिग्धों पर नजर रख रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Agra News: आज आगरा में राष्ट्रीय लोक अदालत, 7.35 लाख मामलों के निस्तारण की तैयारी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment