Agra News: वन्यजीव तस्करी के खिलाफ आगरा में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 10 तेंदुओं की खाल और उनके सिर बरामद किए गया हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह गिरोह मध्य प्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र से तेंदुओं का शिकार कर उनकी खाल और सिर आगरा लाता था। इसके बाद दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में ऊंचे दामों पर बेचने की तैयारी की जाती थी।
वन विभाग के अनुसार, कार्रवाई गुरुवार शाम करीब 7:30 बजे मुखबिर की सूचना पर की गई। टीम ने आगरा-ग्वालियर हाईवे स्थित एक होटल में छापा मारकर चारों आरोपियों को दबोच लिया। मौके से बरामद वन्यजीव अवशेषों को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है।
मुखबिर की सूचना पर होटल में छापा
वन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ लोग बड़ी मात्रा में वन्यजीव की खाल और अन्य अवशेषों के साथ होटल में रुके हुए हैं। सूचना के आधार पर निगरानी शुरू की। आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखने के बाद जैसे ही वे होटल से बाहर निकलने की तैयारी में थे, टीम ने उन्हें घेरकर गिरफ्तार कर लिया।छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 10 तेंदुओं की खाल और सिर बरामद किए गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस को भी सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टीम दो दिनों से इस गिरोह पर नजर रखे हुए थे। आरोपियों के होटल में ठहरने की जानकारी मिलने के बाद रणनीति बनाकर कार्रवाई की गई। एक अधिकारी होटल के पास लगातार निगरानी कर रहा था ताकि आरोपियों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा (Agra News)
गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे तेंदुओं की खाल और सिर मध्य प्रदेश के शिवपुरी क्षेत्र से लेकर आते थे। इसके बाद इन्हें दिल्ली, हरियाणा और अन्य राज्यों में बेचने की योजना बनाई जाती थी। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस तस्करी नेटवर्क से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।वन विभाग के कहना है कि वन्यजीवों की अवैध तस्करी करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस मामले में बरामद सामग्री को सुरक्षित रखकर जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की भी जांच होगी, जिससे पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।
विशेषज्ञों का मानना है कि तेंदुओं की खाल और सिर की अवैध तस्करी अंतराज्यीय गिरोहों के जरिए की जाती है। ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई और लगातार निगरानी बेहद जरूरी है ताकि वन्यजीव संरक्षण को मजबूत किया जा सके।
Gold Rate Today: सोने की कीमत में हल्का बदलाव, जानें आज का रेट और पिछले कुछ दिनों का भाव
Agra Crime News: युवती से दुष्कर्म और वीडियो वायरल करने का आरोप, पुलिस ने शुरू की सख्त करवाई











