Agra News: आगरा के दयालबाग क्षेत्र से यमुना एक्सप्रेसवे तक की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए एक महत्वपूर्व पुल परियोजना पर काम शुरू हो गया है। यमुना नदी पर बनने वाल यह नया पुल लगभग 147 करोड़ रूपये की लागत से तैयार होगा। परियोजना पूरी होने के बाद दयालबाग से यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने में लगने वाला समय करीब 90 मिनट से घटकर सिर्फ 20 मिनट रह जाएगा। इससे शहर के हजारों लोगों के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
दो साल में पूरा करने का लक्ष्य
उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम की ओर से इस परियोजना को दो वर्षों के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पुल बनने के बाद दयालबाग, खंदौली और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। अभी लोगों को भगवान टॉकीज, रामबाग चौराहा और टेडी बगिया जैसे व्यस्त मार्गों से होकर गुजरना पड़ता है, जहां अक्सर लंबा जाम लगता है। नए पुल के निर्माण से इस समस्या से काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
दयालबाग से खंदौली क्षेत्र के डेरा बजारा और गिजौली तक यमुना नदी पर पुल बनाने की मांग लंबे समय से उठ रही थी। यमुना नदी के कारण दोनों छात्रों के बीच सीधा संपर्क नहीं होने से लोगों को करीब 25 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था। परियोजना को पहले काम लागत के साथ मंजूरी मिली थी, लेकिन बाद में संशोधित बजट के तरत इसकी लागत बढ़ाकर 147 करोड़ रूपये कर दी गई।
दूरी घटेगी, समय और ईंधन की होगी बचत
इस पुल के शुरू होने के बाद आगरा और खंदौली के बीच की दूरी लगभग 25 किलोमीटर से घटकर 13 किलोमीटर रह जाएगी। इससे रोजना आने-जाने वाले लोगों का समय बचेगा, ईंधन की खपत कम होगी और परिवहन लागत में भी कमी आएगी। व्यापारियों, किसानों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह परियोजना बड़ी राहत साबित होगी।
इन गांवों को मिलेगा सीधा लाभ
नए पुल से दयालबाग के साथ डेरा बंजार, गिजौली, घिनरौली, नगला चतुरा, सोनिया, हाजीपुर खेड़ा, मदनपुर, सराय दायरूपा, मलूपुर, रामनगर, और खंदौली समेत दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच पर आसमान हो जाएगा।
परियोजना की प्रमुख विशेषताएं (Agra News)
- कुल लागत लगभग 147 करोड़ रूपये
- पुल की लंबाई करीब 525.94 मीटर होगी।
- परियोजना के लिए 3.8233 हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित है।
- इसमें 1.5232 हेक्टेयर निजी और 2.3001 हेक्टेयर सरकारी भूमि शामिल है।
- निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दयालबाग से यमुना एक्सप्रेसवे तक सफर लगभग 20 मिटन में पूरा किया जा सकेगा।
Indian Railway News: गाजियाबाद हादसे के बाद आगरा मंडल की 7 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट
Agra News: आगरा-जलेसर रोड पर बड़ी खुशखबरी, 390 करोड़ से बनेगी 51 KM सड़क
Agra News: आगरा, कानपुर, लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी, नया एक्सप्रेसवे बदलेगा सफर







