Agra News: खेरिया एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्राओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। सर्दी शेड्यूल में आगरा से अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए फ्लाइट्स फिर शुरू होने की उम्मीद है। इंडिगो ने दोनों शहरों के लिए उड़ान सेवा दोबारा शुरू करने का प्रस्ताव भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण को भेजा है। एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से भी दोनों उड़ानों को चालू करने पर सहमति जताई गई है।
अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है तो आगरा से इन दोनों प्रमुख शहरों के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी फिर चालू हो सकती है। हालांकि, अभी उड़ानों की तारीख और समय तय नहीं किया गया है। अनुमति मिलने के बाद एयरलाइन की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा।
मार्च में बंद हुई थी अहमदाबाद फ्लाइट
आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट को इसी साल 29 मार्च को बंद कर दिया गया था। बताया गया है कि एक सीजन में इस उड़ान को औसतन करीब 85 प्रतिशत यात्री मिल रहे थे। इसके बावजूद समर शेड्यूल शुरू होने से पहले भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से इसे बंद करने का आदेश दिया गया था। अब विंटर शेड्यूल में इंडिगो ने इस उड़ान को दोबारा शुरू करने की तैयारी की है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद आगरा के यात्राओं को अहमदाबाद के लिए फिर सीधी उड़ान की सुविधा मिल सकेगी।
हैदराबाद फ्लाइट को जेवर एयरपोर्ट में शिफ्ट किया था
आगरा से हैदराबाद की उड़ान भी लंबे समय से यात्रियों के लिए उपयोगी रही है। 16 जून को इस फ्लाइट को जेवर एयरपोर्ट के लिए शिफ्ट कर दिया गया था। वहां उम्मीद के मुताबिक यात्री नहीं मिलने के कारण इंडिगो को इस सेवा को बंद करना पड़ा। जब ये फ्लाइट आगरा में चालू थी तब ये हैदराबाद फ्लाइट में करीब 80 प्रतिशत सीटें फुल रहती थी। अब इंडिगो ने ठंड में इसे आगरा से फिर से चालू करने का प्रस्ताव भेजा है।
अभी दो शहरों के लिए चल रही है उड़ानें
वर्तमान में खेरिया एयरपोर्ट से बेंगलुरु और नवी मुंबई के लिए फ्लाइट संचालित हो रही है। इन दोनों उड़ानों को यात्रियों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। नवी मुंबई फ्लाइट में करीब 90 प्रतिशत यात्री मिल रहे है, जबकि बेगलुरु फ्लाइट में यात्रियों की संख्या करीब 100 प्रतिशत तक पहुंच रही है। यात्राओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडिगो ने बेगलुरु रूट पर विमान भी बदल दिया है।
बेंगलुरू के लिए अब 216 सीट वाला विमान
करीब दो महीने पहले बेगलुरु फ्लाइट के लिए इंडिगो ने ए-321 विभाग का इस्तेमाल शुरू किया है। इससे पहले इस रूट पर ए-320 विभाग संचालित किया जा रहा था। ए-320 विभाग में करीब 186 यात्राओं के बैठने की क्षमता थी, जबकि ए-321 विमान में करीब 216 यात्री एक बार में सफर कर सकते है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए विमान में किया गया यह बदलाव आगरा से बेंगलुरु रूट की बढ़ती मांग को दर्शाता है।
अक्टूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल (Agra News)
खेरिया एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल अक्टूबर के आखिरी रविवार से लागू होगा और मार्च 2027 के आखिरी शनिवार तक चलेगा। पिछले विंटर शेड्यूल में आगरा एयरपोर्ट से चाल फ्लाइट संचालित हो रही थी। इनमें बेगलुरु, मुंबई, हैदराबाद और अहमदाबाद की उड़ानें शामिल थी। चारों सेवाओं का संचालन इंडिगो को ओर से किया जा रहा था। अब एयरलाइन की कोशिश है कि विंटर शेड्यूल में अहमदाबाद और हैदराबाद की उड़ानों को दोबारा आगरा से जोड़ा जाए।
मंजूरी के बाद सामने आएगा फ्लाइट का टाइम
अहमदाबाद और हैदराबाद के लिए उड़ान शुरू करने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। फिलहाल यात्रियों को इसके लिए अनुमति का इंतजार करना होगा। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद ही दोनों उड़ानों की तारीख और टाइमिंग की आधिकारिक जानकारी सामने आएगी। यदि दोनों सेवाएं फिर शुरू होती है तो आगरा के यात्रियों को अहमदाबाद और हैदराबाद जाने के लिए सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिल जाएगी। इससे कारोबार, पर्यटन और अन्य जरूरी कामों के लिए इन शहरों की यात्रा करने वाले लोगों को भी सुविधा मिलने की उम्मीद है।






