LPG Cylinder: घर में 2 से ज्यादा सिलेंडर रखने पर जेल? जानिए नियम का पूरा सच

Published On: August 14, 2026
Follow Us
Agra Cylinder: घर में LPG सिलेंडर रखने के नियम

LPG Cylinder : रसोई गैस सिलेंडर को लेकर सोशल मीडिया और कई रिपोर्टों में इन दिनों दावा किया जा रहा है कि घर में दो से ज्यादा LPG सिलेंडर रखने पर कार्रवाई हो सकती है और जेल तक की नौबत आ सकती है। ऐसे में आम उपभोक्ताओं के लिए यह समझना जरूरी है कि वास्तव में नियम क्या कहते है और किस स्थिति में LPG सिलेंडर की जमाखोरी कानूनी परेशानी खड़ी कर सकती है।

दरअसल, LPG को आवश्यक घरेलू ईंधन माना जाता है और इसकी आपूर्ति, भंडारण तथा वितरण को लेकर सरकार समय-समय पर नियम और दिशा निर्देश जारी करती है। मार्च 2026 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू LPG की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संशोधित आदेश भी जारी किया था। इसमें LPG की आपूर्ति को घरेलू उपभोक्ताओं तक बनाए रखने और नियमों के उल्लंघन पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई का प्रावधान बताया गया है।

क्या घर में सिर्फ दो LPG सिलेंडर ही रख सकते है?

आम घरेलू कनेक्शन के साथ एक सिलेंडर इस्तेमाल में और दूसरा बैकअप के तौर पर रखने की व्यवस्था लंबे समय से प्रचलित है। इसी वजह से दो सिलेंडर की सीमा को लेकर अक्सर लोगों के बीच भ्रम बना रहता है। लेकिन यहां एक जरूरी बात समझना जरूरी है। घर में दो से ज्यादा सिलेंडर मिल जाने का मतलब अपने आप अपराध या जेल नहीं है। कार्रवाई परिस्थितियों पर निर्भर करती है। खास तौर पर यदि सिलेंडर की संख्या, उनका उद्देश्य, भंडारण का तरीका या उनकी खरीद-बिक्री से जुड़ी गतिविधियां नियमों के उल्लंघन की ओर इशारा करती है, तब संबधित विभाग जांच का सकता है।

फिर 2 से ज्यादा सिलेंडर मिलने पर क्या होगा?

अगर किसी घर में जरूरत से काफी अधिक LPG सिलेंडर जमा मिले और जांच में यह सामने आए कि सिलेंडर को बेचने, अवैध तरीके से जमा करने या घरेलू आपूर्ति को दूसरी जगह divert करने के लिए रखा गया है, तो मामला गंभीर हो सकता है। ऐसी स्थिति में अधिकारी सिलेंडरों की जांच और जब्ती की कार्रवाई कर सकती है।यदि आवश्यक कानूनी धाराएं लागू होती है, तो FIR और आगे की कानूनी कार्रवाई भी संभव है।

LPG की जमाखोरी पर सरकार सख्त (LPG Cylinder)

LPG ki उपलब्धता को लेकर सरकार ने 2026 में कई कदम उठाए है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के 9 मार्च 2026 के संशोधित आदेश में घरेलू LPG की आपूर्ति को प्राथमिकता देने की बात कही गई है। आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि उसके प्रावधानों का उल्लंघन होने पर Essential Commodities Act, 1955 और अन्य लागू कानूनों के तहत कार्रवाई हो सकती है। साकार की चिंता का एक बड़ा कारण घरेलू LPG की अवैध बिक्री और कमर्शियल इस्तेमाल भी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए मिलने वाले सिलेंडर को अवैध तरीके से व्यापारिक इस्तेमाल या काले बाजार में भेजना अलग तरह की कानूनी समस्या पैदा कर सकता है।

क्या सिलेंडर की संख्या पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकती?

ऐसा भी नहीं है। यदि जांच में यह सामने आता है कि कोई व्यक्ति घरेलू LPG सिलेंडर को बड़ी संख्या में जमा कर रहा है, उनकी अवैध खरीद बिक्री कर रहा है या घरेलू सप्लाई को divert कर रहा है, तो अधिकारी कार्रवाई कर सकते हैं। यही वजह है की उपभोक्ताओं को आवश्यकता से अधिक LPG सिलेंडर जमा करके नहीं रखने चाहिए। सिलेंडर हमेशा निर्धारित सुरक्षा नियमों के अनुसार, हवादार स्थान पर और आग या गर्मी के स्त्रोत से दूर रखना चाहिए।

सरकार ने LPG सप्लाई को लेकर क्या कहा?

जून 2026 में पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, घरेलू LPG की सप्लाई को बनाए रखने के लिए कई कदम उठाए गए थे। सरकार ने बताया था कि LPG की उपलब्धता को सुरक्षित रखने के लिए घरेलू उत्पादन बढ़ाया गया और supply chain को मजबूत किया गया। साथ ही घरेलू LPG के commercial market में diversion को रोकने के लिए OTP आधारित delivery verification को भी बढ़ाया गया। सरकारी जानकारी के मुताबिक, 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत और Ujjwala योजना के लाभार्थियों को मिलने वाली सहायता भी अलग-अलग प्रावधानों के तहत जारी है।

घर में LPG सिलेंडर रखने वाले के लिए जरूरी बात

अगर आपके घर में सामान्य घरेलू कनेक्शन के तहत एक सिलेंडर इस्तेमाल में है और दूसरा बैकअप के तौर पर रखा है, तो इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। परेशानी तब बढ़ सकती है जब जांच में सिलेंडरों की अवैध जमाखोरी, black marketing, diversion या नियमों के उल्लंघन जैसी बात सामने आए। इसलिए सिर्फ सोशल मीडिया पर चल रहे “दो से ज्यादा सिलेंडर रखे तो जेल” जैसे दावे को देखकर डरने के बजाए नियमों की वास्तविक स्थिति समझना जरूरी है।

Agra News: आगरा के फाउंड्री नगर में अचानक धंसी सड़क, बना 20 फिट गहरा गड्ढा

LPG Cylinder: गैस कनेक्शन वालों के लिए जरूरी खबर, 16 अगस्त है आखिरी तारीख

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment