Agra News: आगरा में गुम हुआ पालतू तोता ‘माऊ’ तलाश करने वाले को मिलेगा 50 हजार रूपये का इनाम

Published On: जुलाई 18, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा में लापता तोता के होडिंग

Agra News: शहर में एक पालतू तोते के लापता होने की घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। परिवार के सदस्य की तरह रहने वाला हरा तोता ‘माऊ’ पिछले कई दिनों से गायब है। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उसके मालिक ने उसे खोजने या उसके बारे में पक्की सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रूपये के इनाम की घोषणा कर दी है। इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर बड़े-बड़े होडिंग भी लगाए गए हैं।

पांच दिन से जारी है तलाश

जानकारी के अनुसार मामला आगरा के सिकंदरा क्षेत्र स्थित आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-4 का है। तोते के मालिक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि ‘माऊ’ कई वर्षों से उनके परिवार के साथ रह रहा था। वह घर में खुले वातावरण में रहता था और रोज सुबह उनके साथ टहलने भी जाता था।13 जुलाई की शाम वह घर से उड़कर पास के पार्क की ओर गया, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।

परिवार का सदस्य बन चुका था माऊ

मालिक के मुताबिक करीब सवा साल पहले यह तोता घायल अवस्था में मिला था। उसकी देखभाल कर उसे स्वस्थ किया गया। धीरे-धीरे वह परिवार का अभिन्न हिस्सा बन गया। उसे कभी पिंजरे में नहीं रखा गया और वह घर के सभी सदस्यों के नाम पहचानता था। आवाज देने पर तुरंत वापस आ जाता था। लगातार कई दिनों तक खोजबीन के बावजूद जब कोई सफलता नहीं मिली तो परिवार ने तोते की तलाश के लिए होर्डिंग लगवाए। इनमें स्पष्ट लिखा गया है कि माऊ का पता बताने या सुरक्षित वापस लाने वाले व्यक्ति को 50 हजार का इनाम दिया जाएगा। यह होर्डिंग सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल ही रही हैं।

परिवार की बड़ी चिंता (Agra News)

तोते के गायब होने के बाद परिवार बेहद परेशान है। परिजनों का कहना है कि पिछले दो दिनों से उनका ठीक से खाना-पीना भी नहीं हो पा रहा है। उन्हें उम्मीद है कि यदि किसी व्यक्ति को ‘माऊ’ दिखाई दे तो वह तुरंत सूचना देकर उसे सुरक्षित घर पहुंचाने में मदद करेगा। परिवार ने शहरवासियों से अपील की है कि यदि कहीं भी हरे रंग का यह पालतू तोता दिखाई दे तो उसकी जानकारी तुरंत दें। उनका कहना है कि किसी भी छोटी सूचना से भी ‘माऊ’ तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

Agra Airport News: आगरा से बेंगलुरु फ्लाइट में यात्रियों की बंपर बढ़ोतरी, IndiGo लगाएगी बड़ा विभान

Agra News: 400 से अधिक स्कूल वैन चालक हड़ताल पर, पेरेंट्स परेशान, चक्का जाम की चेतावनी

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment