Agra News: रक्षाबंधन पर आगरा से दिल्ली-जयपुर जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 75 अतिरिक्त बसें चलेंगी

Published On: August 17, 2026
Follow Us & Share
Agra News: आगरा में रक्षाबंधन स्पेशल बसें

Agra News: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए आगरा में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को संभालने के लिए परिवहन निगम ने विशेष तैयारी शुरू कर दी है। भाई-बहन के इस प्रमुख पर्व पर बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और रिश्तेदारों के यहां पहुंचते है। ऐसे में बसों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए आगरा क्षेत्र से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

परिवहन निगम की ओर से 26 अगस्त से 31 तक छह दिनों के लिए विशेष बस संचालन की तैयारी की गई है। इस दौरान प्रमुख मार्गों के साथ स्थानीय रूटों पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएगे, ताकि यात्राओं को बस के लिए अधिक देर तक इंतजार न करना पड़े।

दिल्ली और जयपुर मार्ग पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

रक्षाबंधन के दौरान आगरा से दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए परिवहन निगम ने दिल्ली मार्ग पर 50 अतिरिक्त बसें चलाने की योजना बनाई है। वहीं, आगरा से जयपुर जाने वाले यात्राओं के लिए 25 अतिरिक्त बसें चलाई जाएगी। इन अतिरिक्त बसों का संचालन रक्षाबंधन पर्व के दौरान यात्रियों की जरूरत के अनुसार चलाई जाएगी। परिवार निगम का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर यात्री दबाव को कम करना और लोगों को समय पर बस सेवा उपलब्ध कराना है।

बस स्टैंड पर साफ-सफाई पर रहेगा जोर

त्योंहार के दौरान बस स्टैंड पर यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण साफ-सफाई और यात्री की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। परिवहन निगम ने बस स्टैंड और बसों की नियमित सफाई के साथ स्टेशन परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर रखने के आदेश दिए गए है। यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बसों की उपलब्धता और संचालन पर निगरानी रखी जाएगी। जरूत के अनुसार अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी की जा सकती है।

यात्रियों की भीड़ के अनुसार बढ सकती है बसें

रक्षाबंधन के दौरान यात्राओं की वास्तविक संख्या के आधार पर बसों की संख्या में बदलाव की संभावना भी रखी गई है। यदि किसी मार्ग पर यात्रियों की संख्या निर्धारित क्षमता से अधिक बढ़ती है तो वहां अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा सकता है। परिवार निगम का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी। दिल्ली, जयपुर समेत प्रमुख मार्गों के अलावा स्थानीय रूटों पर भी यात्री दबाव के अनुसार बसों के फेरे बढ़ाने की तैयारी है।

यात्रियों को मिलेगी राहत (Agra News)

रक्षाबंधन पर घर जाने वाले यात्राओं के लिए विशेष बस चलने से आगरा से दिल्ली, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों की यात्रा आसान होने की उम्मीद है। छह दिनों तक चलने वाली यह विशेष व्यवस्था त्यौहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए कि जा रही है। परिवहन निगम की कोशिश है कि यात्रियों को बस स्टैंड पर लंबे समय तक बस का इंतजार न करना पड़े और प्रमुख मार्गों पर परिवहन सेवा सुचारू बनी रहे। इसके लिए अतिरिक्त बसों के साथ चालक परिचालकों और संबंधित कर्मचारियों की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

Agra News: आगरा के कैलाश महादेव मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, रात 2 बजे से लगी कांवड़ियों की कतार

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment