Agra News: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को तेज कर दिया है। आगरा जिले की नौ विधानसभा सीटों पर संगठन को मजबूत करने और जातना के बीच पकड़ बढ़ाने के लिए पार्टी ने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्त्ताओं को स्थानीय मुद्दों के साथ गांव देहात के सामाजिक समीकरणों पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है, सभी मुद्दों पर कार्य किया जाएगा।
सपा ने साफ संकेत दिए है कि आने वाले चुनाव में केवल बड़े राजनीतिक मुद्दों के बाजाय आम लोगों से जुड़े स्थानीय विषयों को प्रमुखता से उठाया मुद्दों के बजाय आम लोगों से जुड़े स्थानीय विषयों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक सड़क, जलभराव, बिजली स्मार्ट मीटर, टोल और सफाई जैसे मुद्दों को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी। इसके जरिए सपा अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।
स्थानीय मुद्दों के सहारे जनता तक पहुंचने की तैयारी
पार्टी सूत्रों के अनुसार आगरा शहर और देहात की विधानसभा सीटों पर कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। कार्यकर्ताओं से कहा गया है कि वे अपने क्षेत्रों में जनता की समस्याओं को चिह्नित करें और उन्हें आंदोलन व प्रदर्शन के जरिए उठाएं। हाल के दिनों में स्मार्ट मीटर के विरोध में हुए प्रदर्शनों में भी सपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली थी।
इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में टूटी सड़कें, नालियों की समस्या, बारिश में जलभराव और बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर पार्टी लगातार निगरानी कर रही है। सपा नेताओं का मानना है कि स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने पर जनता के बीच पार्टी की पकड़ और मजबूत होगी।
जातीय समीकरण पर भी रहेगा विशेष ध्यान
विधानसभा चुनाव 2027 को देखने हुए सपा संगठन जातीय समीकरणों पर भी गंभीरता से काम कर रहा है। पार्टी ने आगरा जिले की ग्रामीण विधानसभा सीटों पर पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वोट बैंक के आंकड़े जुटाने शुरू कर दिए है। कार्यकर्ताओं को क्षेत्रवार सामाजिक संरचना का अध्ययन करने और वोट प्रतिशत का आकलन करने की जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि इसी रिपोर्ट के आधार पर भविष्य में प्रत्याशियों के चयन की रणनीति तैयार होगी। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि हर विधानसभा क्षेत्र की सामाजिक स्थिति को समझकर उमीदवार तय करने से चुनावी समीकरण मजबूत हो सकते है।
देहात की सीटों पर बढ़ाई जा रही सक्रियता
एत्मादपुर, बाह, खेरागढ़, फतेहाबाद फतेहपुर सीकरी और आगरा ग्रामीण जैसी सीटों पर संगठन को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं को गांवों में बैठकों और जनसंपर्क कार्यक्रमों के जरिए लोगों से सीधे संवाद करने के निर्देश दिए गए है। सपा नेताओं का कहना है ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों, युवाओं और छोटे व्यापारियों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है ताकि चुनाव से पहले बूथ स्तर तक नेटवर्क सक्रिय हो सके।
आंदोलन और संगठन दोनों पर जोर (Agra News)
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि सपा इस बार केवल चुनावी प्रचार तक सीमित नहीं रहना चाहती, बल्कि लगातार जन आंदोलन के जरिए खुद को सक्रिय विपक्ष के रूप में स्थापित करने को कोशिश में है। पार्टी नेताओं का फोकस ऐसे मुद्दों पर है जिनका सीधा असर आम लोगों पर पड़ता है। आगरा में सपा की बढ़ती सक्रियता से यह साफ संकेत मिल रहे है कि पार्टी अभी से विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति को जमीन पर उतारने में जुट गई है। आने वाले समय में स्थानीय मुद्दों और सामाजिक समीकरणों के जरिए सपा जनता के बीच अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश करेगी।
Agra News: आगरा में सड़क निर्माण पर संकट, डामर महंगा होने से 140 करोड़ के काम अटके








