---Advertisement---

Agra News: इनकम टैक्स इंस्पेक्टर ने ऑफिस की 7वीं मंजिल से लगाई छलांग, मौके पर मौत

Published On: May 7, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा इनकम टैक्स घटना
---Advertisement---

Agra News: आगरा में गुरुवार शाम इनकम टैक्स विभाग के इंस्पेक्टर द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना से हड़कंप मच गया। थाना हरिपर्वत क्षेत्र स्थित संजय प्लेस में इनकम टैक्स विभाग के कार्यालय की सातवीं मंजिल से कूदकर इंस्पेक्टर ने अपनी जान दे दी। घटना के बाद मौके पर पुलिस और विभागीय अधिकारियों की भीड़ जुड़ गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सुरेश चंद्र मौर्य के रूप में हुई है, जो लंबे समय से आगरा में तैनात थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 5 बजे इनकम टैक्स विभाग का कार्यालय बंद हो चुका था। अधिकांश कर्मचारी भी जा चुके थे। इसी दौरान इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र मौर्य स्कूटर से कार्यालय पहुंचे। उन्होंने अपनी गाड़ी पार्किंग में खड़ी की और सीधे बिल्डिंग के अंदर चले गए। मौके पर मौजूद गार्ड लोकेंद्र ने बताया कि रोजाना सुरेश मौर्य अपनी कार से कार्यालय आते थे, लेकिन गुरुवार को वह एक्टिवा स्कूटर से पहुंचे थे। करीब 15 से 20 मिनट बाद बिल्डिंग से किसी की तेज आवाज सुनाई दी। जब गार्ड मौके पर पहुंचा तो सुरेश मौर्य खून से लतपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सुरेश मौर्य ने कार्यालय की सातवीं मंजिल से छलांग लगाई। घटना के बाद पूरे विभाग में शोक का माहौल है। कर्मचारियों और अधिकारियों को घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, विभागीय कर्मचारियों का कहना है कि सुरेश मौर्य पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में चल रहे थे। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि सुरेश चंद्र मौर्य पिछले 28 वर्षों से आगरा में ही तैनात थे। उनकी पहली पोस्टिंग भी आगरा में हुई थी। वह शहर के शास्त्रीपुरम इलाके में पत्नी अल्का और दो बच्चों के साथ रहते थे। उनकी बेटी दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा बीटेक का छात्र है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। पत्नी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है। विभागीय कर्मचारियों ने भी परिवार को संभालने की कोशिश की। इस घटना के बाद संजय प्लेस स्थित इनकम टैक्स विभाग कार्यालय के बाहर देर रात तक लोगो की भीड़ लगी रही।

थाना हरिपर्वत पुलिस का कहना है कि शुरूआती मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की असली वजह जानने के लिए परिवार, सहकर्मियों और अन्य लोगों से पूछताज की जा रही है। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की भी जांच करेगी। इस घटना ने सरकारी विभागों में कर्मचारियों पर बढ़ते मानसिक दवाब और तनाव को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Agra News: 11 मई को आगरा आएंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment