---Advertisement---

Agra News: 11 मई को आगरा आएंगे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

Published On: May 7, 2026
Follow Us
Agra News: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का आगरा दौरा
---Advertisement---

Agra News: उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री और आगरा के जनपद प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह 11 मई को आगरा दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई है। मंत्री का यह दौरा विकास कार्यों की समीक्षा, संगठनात्मक बैठकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

जारी कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुबह 10:30 बजे शमशाबाद रोड स्थित प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। यहां मंदिर परिसर में होने वाले सौंदर्यीकरण कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना से मंदिर क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय लोगों को बेहतर व्यवस्थाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। मंदिर कार्यक्रम के बाद मंत्री सुबह 11:30 बजे सर्किट हाउस सभागार में विचार परिवार के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके बाद दोपहर 12 बजे भाजपा और सहयोगी दलों के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित है। दोपहर 12:30 बजे प्रभारी मंत्री जिला कोर कमेटी के सदस्यों के साथ अलग बैठक करेंगे। इसमें जिले की राजनीतिक गतिविधियों, संगठन की रणनीति और आगामी अभियानों को लेकर चर्चा की जाएगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस सभागार में जिले के विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित होगी।

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। मंत्री शहर में चल रही विकास परियोजनाओं, सड़क निर्माण, पर्यटन विकास, सफाई व्यवस्था और जनकल्याण योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से रिपोर्ट भी मांगी जाएगी। प्रभारी मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी है। सर्किट हाउस और कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जा रही है। पुलिस विभाग को भी आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए गए है।

दौरे के अंत में मंत्री मीडिया प्रतिनिधियों के साथ प्रेस वार्ता करेंगे। माना जा रहा है कि इस दौरान वे जिले की विकास योजनाओं, पर्यटन परियोजनाओं और कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की प्राथमिकताओं पर जानकारी साझा कर सकते है।

Agra News: आगरा में स्मार्ट मीटरों पर फूटा गुस्सा, विरोध में 1500 तक मीटर उखाड़े, करोड़ों का नुकसान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment