Agra Cricket News: आगरा में 24 जुलाई को लगेगी खिलाड़ियों की बोली, 45 नए क्रिकेटरों को मिलेगा मौका

Published On: July 18, 2026
Follow Us
Agra Cricket News: आगरा में UP T20 league मिनी ऑक्शन 2026

Agra Cricket News: उत्तर प्रदेश की प्रतिष्ठित उप टी-20 लीग के चौथे सीज़न की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में 24 जुलाई को आगरा के ताज होटल में मिनी ऑकशन आयोजित किया जाएगा, जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित 45 नए खिलाड़ियों पर छह फ़्रैंचाइज़ी टीमें बोली लगाएंगी। इस नीलामी के बाद आगामी सीजन की टीमों का अंतिम स्वरूप तय हो जाएगा।

45 नए खीलड़ियों पर रहेंगी फ्रेंचाइजी की नज़र

मिनी ऑक्शन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने ट्रायल के दौरान शानदार प्रदर्शन किया। उत्तर प्रदेश के 75 जिलों से आए प्रतिभागियों में से चुने गए खिलाड़ियों को अब बड़ी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ने का अवसर मिलेगा। रिटेन खिलाड़ियों की सूची जारी होने के बाद अब सभी टीमों की निगाहें इस नीलामी पर टिकी हैं। इस ऑक्शन में लीग की छह टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें कानपुर सुपरस्टार्स, नोएडा सुपर किंग्स, लखनऊ फाल्कंस, मेरठ मेवरिक्स, काशी रुद्रास और गोखपुर लायंस शामिल हैं। प्रत्येक फ्रेंचाइजी अपनी रणनीति के अनुसार नए खिलाड़ियों का चयन करेगी ताकि आगामी सीजन के लिए मजबूत टीम तैयार की जा सके।

कानपुर और नोएडा के पास ज्यादा विकल्प

इस बार खीलड़ियों के चयन में सबसे अधिक अवसर कानपुर सुपरस्टार्स और नोएडा सुपर किंग्स के पास माने जा रहे हैं। टीम संयोजन और उपलब्ध पर्स वैल्यू के आधार पर दो फ्रेंचाइजी अधिक नए खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ सकती है। ट्रायल में अच्छा प्रदर्शन करने वाले आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, मेरठ, लखनऊ और गाजियाबाद सहित कई जिलों के खिलाड़ियों की भी उम्मीद है कि उन्हें टीमों में जगह मिलेगी।

आयोजकों के अनुसार मिनी ऑक्शन का आयोजन पेशेवर तरीके से किया जाएगा। नीलामी के दौरान खिलाड़ियों के प्रदर्शन, आंकड़े और रिकॉर्ड बड़ी स्क्रीन पर प्रदर्शन किए जाएंगे, जिससे फ्रेंचाइजी प्रबंधन सही निर्णय ले सके। आयोजन में क्रिकेट जगत से जुड़े कई अनुभवी चेहरों के शामिल होने की भी संभावना है।

14 अगस्त से शुरू होगा नया सीजन: (Agra Cricket News)

यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होने की तैयारी है। शुरूआती मुकाबलों की मेजबानी लखनऊ करेगा, जबकि अंतिम चरण और नॉकआउट मुकाबले कानपुर में खेले जाएंगे। पूरे टूर्नामेंट में कुल 22 लीग मैच और उसके बाद नॉकआउट मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। यूपी टी-20 लीग प्रदेश के युवा क्रिकेटरों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मंच बन चुकी है। इस लीग के जरिए कई खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। ऐसे में आगरा में होने वाला मिनी ऑक्शन उन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकता है, जो अपने प्रदर्शन के दम पर पेशेवर क्रिकेट में आगे बढ़ना चाहते है।

Agra News: आगरा में गुम हुआ पालतू तोता ‘माऊ’ तलाश करने वाले को मिलेगा 50 हजार रूपये का इनाम

आगरा से बेंगलुरु फ्लाइट में यात्रियों की बंपर बढ़ोतरी, IndiGo लगाएगी बड़ा विभान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment