Agra Weather: 17 जुलाई तक नहीं होगी बारिश, तेज धूप और उमस बढ़ाएगी परेशानी, 36.C तक पहुंचेगा तापमान

Published On: जुलाई 12, 2026
Follow Us & Share
Agra Weather: आगरा में तेज धूप के बीच साफ मौसम

Agra Weather: आगरा जिले में एक बार फिर मौसम ने करवट बदल ली है। रविवार सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल 17 जुलाई तक जिले में बारिश या आंधी का संभावना नहीं है। इस दौरान दिन का तापमान बढ़कर 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जबकि उमस लोगों की मुश्किलें और बढ़ाएगी।

पिछले कुछ दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली थी, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ धूप तेज हो गई है। दिन में हल्के बादल छाने की संभावना बनी रह सकती है, हालांकि इससे बारिश होने की उम्मीद नहीं जताई गई है।

तापमान में होगी बढ़ोतरी: (Agra Weather)

मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक तेज धूप के कारण अधिकतम तापमान लगातार बढ़ सकता है। रविवार को भी सुबह से आसमान साफ रहा, जिससे दोपहर में गर्मी का असर अधिक महसूस होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार नमी अधिक रहने से उमस भी लोगों को परेशान करेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।

अब तक सामान्य से अधिक हुई बारिश

जुलाई के शुरुआती दिनों में आगरा में अच्छी बारिश दर्ज की गई है।1 जुलाई से 12 जुलाई के बीच जिले में करीब 180 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो सामान्य से लगभग 60 प्रतिशत अधिक मानी जा रही है। 7 से 10 जुलाई के बीच कई इलाकों में लगातार बारिश हुई, जबकि शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहा। मौसम विभाग का मानना है कि फिलहाल मानसून की सक्रियता में कमी आई है। इसी वजह से अगले कुछ दिनों तक बारिश की संभावना नहीं दिख रही है।

आगरा में 7 दिनों के मौसम का पूर्वानुमान

डेटअधिकतम तापमानन्यूनतम तापमान
12 जुलाई 35°C29°C
13 जुलाई 35°C29°C
14 जुलाई 35°C29°C
15 जुलाई 34°C30°C
16 जुलाई 34°C30°C
17 जुलाई 32°C30°C
18 जुलाई 35°C30°C

Agra Weather Today: आज हल्की धूप, बारिश की संभावना, 10 दिनों में 177 मिमी बारिश दर्ज

Agra News: आगरा के सुभाष बाजार में फिर लौटी रौनक, लेकिन लापता गंगा देवी का चौथे दिन भी नहीं मिला सुराग

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related Posts

Leave a Comment