आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र के ईदगाह कुटुलुपुर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। यहां 21 वर्षीय युवक ने अपने घर में आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना से पहले युवक ने मोबाइल फोन पर एक भावुक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपने परिवार से माफी मांगी और अपनी पत्नी के बारे में किसी जो दोष न देने की अपील की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
वीडियो में परिवार और पत्नी के लिए कही भावुक बातें
मृतक ने वीडियो में कहा कि उसके इस फैसले के लिए किसी और को जिम्मेदार न ठहराया जाए। उसने अपने परिजनों से आग्रह किया कि उसकी पत्नी और उसके घर वालों को किसी तरह की परेशानी न दी जाए और उसे सम्मानपूर्वक उसके मायके भेज दिया जाए। युवक ने खुद को अपने फैसले का जिम्मेदार बताया और परिवार से माफी भी मांगी।
घर में मिला शव, पुलिस ने शुरू की जांच (आगरा)
घटना आगरा के रकाबगंज क्षेत्र की है। युवक का शव घर में मिला, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए दिया। अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस को युवक के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया वीडियो मिला है। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव से गुजर रहा था। हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Agra News: राहुल प्रियंका और अखिलेश की गिरफ्तारी पर आगरा में प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की





