---Advertisement---

Agra News: आगरा धोबी की बगीची विवाद: मंदिर में ताला लगाने पर विरोध, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने DM को सौंपा ज्ञापन

Published On: February 16, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में धोबी की बगीची विवाद को लेकर DM को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग
---Advertisement---

Agra News: शहर के खंदारी क्षेत्र में स्थित धोबी की बगीची की विवादित जमीन को लेकर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में ताला लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिला। विरोध के बीच कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी को ज्ञान ज्ञानप सौंपकर भू-माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस पूरे घटनाक्रम ने प्रशासन के सामने कानून व्यवस्था और धार्मिक आस्था से जुड़े संवेदनशील मुद्दे को खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवादित जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है और लोगों की आस्था से जुड़े मंदिर महाशिवरात्रि जैसे अवसर पर बंद कर दिया गया है।

DM को सौंपा गया ज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों का एक प्रतिधिमंडल जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को ज्ञापन सौंपकर मामले में सही तरह से जांच की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि विवादित जमीन पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है।

इसके अलावा मंदिर और वहां स्थानीय महापुरुषों की प्रतिमाओं के साथ भी छेड़छाड़ किए जाने की बाद कही गई। ज्ञापन में प्रशासन से मांग की गई कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और धार्मिक स्थल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह मामला सिर्फ जमीन का नहीं बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। ऐसे में प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को स्पष्ट करना चाहिए।

मंदिर में ताला लगाने से बढ़ा विवाद

धोबी की बगीची में लंबे समय से एक मंदिर स्थित है, जहां आसपास के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना करते हैं। महाशिवरात्रि के दिन जब श्रद्धालु पूजा करने पहुंचे तो उन्होंने मंदिर में ताला लगा देखा। मंदिर बंद होने की सूचना फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसका विरोध करते हुए मंदिर खोलने की मांग की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मंदिर का ताला नहीं खोला गया, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई। धीरे-धीरे स्थिति तनावपूर्ण हो गई और लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन के कारण आसपास की सड़कों पर जाम की स्थिति भी बन गई।

पुलिस और प्रशासन ने संभाली स्थिति

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाने और स्थिति को शांत करने की कोशिश की। काफी समझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और करीब चार घंटे बाद लोग वापस लौट गए। पुलिस प्रशासन ने लोगों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और धार्मिक गतिविधियों में किसी प्रकार की बाधा नहीं आने दी जाएगी।

स्थानीय लोगों और कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विवादित स्थल पर पहले डॉ. भीमराव अंबेडकर और महात्मा गांधी की प्रतिमाएं स्थापित थीं। आरोप है कि प्रतिमाओं के साथ छेड़छाड़ की गई और उन्हें हटाने की कोशिश की गई। इसको लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थान लंबे समय से सार्वजनिक उपयोग में रहा है और यहां धार्मिक व सामाजिक गतिविधियां होती रही हैं। हालांकि इस मामले में प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

लंबे समय से चल रहा है जमीन का विवाद (Agra News)

बताया जा रहा है कि धोबी की बगीची की जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। एक पक्ष का दावा है कि उन्हें कोर्ट से इस जमीन पर अधिकार मिला है, जबकि दूसरा पक्ष इसे सार्वजनिक और धार्मिक उपयोग की जमीन बता रहा है। इसी विवाद के चलते समय-समय पर तनाव की स्थिति बनती रही है। महाशिवरात्रि के मौके पर मंदिर में ताला लगाए जाने के बाद यह विवाद फिर से सामने आ गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को मामले की सही जांच कर स्पष्ट करना चाहिए कि जमीन का वास्तविक मालिक कौन है और धार्मिक स्थल की स्थिति क्या है।

आगरा न्यूज: महाशिवरात्रि पर आगरा में बवाल: मंदिर में ताला लगा, सड़क पर उतरे श्रद्धालु, पुलिस तैनात

agranewsdaily.com

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment