आगरा CM Grid Project: लापरवाही पर एजेंसी पर 5 लाख का जुर्माना, सड़क खुलाई और पेड़ गिराने पर सख्ती

Published On: July 20, 2026
Follow Us
आगरा में CM Grid परियोजना में लापरवाही

आगरा। शहर की महत्वाकांक्षी CM Grid परियोजना में लगातार सामने आ रही लापरवाही अब कार्यदाई संस्था पर भारी पड़ने लगी है। नगर निगम ने परियोजना के कार्यों की समीक्षा के बाद कार्यदायी एजेंसी पर 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही एजेंसी को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा किया जाए, अन्यथा आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के दौरान कई स्थानों पर सड़कों की खुदाई के बाद उन्हें लंबे समय तक खुला छोड़ दिया गया। इससे आम नागरिकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यातायात भी प्रभावित हो रहा है।

हरिपर्वत से दिल्ली गेट तक लोगों को हो रही परेशानी

CM Grid परियोजना के तहत हरिपर्वत से दिल्ली गेट तक यूटिलिटी डक्ट, सीवर और पेयजल लाइन से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। निर्माण कार्य के चलते सड़क का बड़ा हिस्सा खुद दिया गया है, लेकिन कई स्थानों पर समय पर मरम्मत नहीं होने से धूल, मिट्टी और गड्ढों की समस्या बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के एक हिस्से पर ही वाहनों की आवाजाही हो रही है, जिससे पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। बारिश के दौरान यह परेशानी और बढ़ जाती है क्योंकि खुदाई वाले हिस्सों में पानी भर जाता है।

जगह-जगह मिट्टी के ढेर, यातायात प्रभावित

निर्माण क्षेत्र में जगह-जगह मिट्टी के ढेर और निर्माण सामग्री पड़ी होने से वाहन चालकों और पैदल यात्रियों दोनों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों का कहना है कि सड़क संकरी होने और लगातार जाम होने से बाजारों में आने वाले ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने निरीक्षण के दौरान इन कमियों को गंभीरता से लिया और एजेंसी को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

पेड़ गिराने के मामले में पहले ही दर्ज हो चुकी है FIR

CM Grid परियोजना के दौरान करीब 100 वर्ष पुराने पीपल के पेड़ को गिराने का मामला भी सामने आया था। इस घटना के बाद वन विभाग ने संबंधित एजेंसी के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब नगर निगम ने भी कार्यों में लापरवाही को देखते हुए आर्थिक दंड लगाकर सख्त संदेश दिया है कि परियोजना में गुणवत्ता और नियमों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। परियोजना की धीमी प्रगति और लापरवाही को लेकर जिला प्रशासन पहले भी नाराजगी जता चुके है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्माण कार्य में तेजी लाने और नागरिकों को होने वाली असुविधा कम करने के निर्देश दिए देव इसके बावजूद अपेक्षित सुधार नहीं होने पर अब नगर निगम ने जुर्माने की कार्रवाई की है।

समय पर काम पूरा करने की चेतावनी (आगरा)

नगर निगम ने कार्यदायी संस्था को निर्देश दिए हैं कि सभी खुदाई वाले हिस्सों की शीघ्र मरम्मत की जाए, निर्माण सामग्री व्यवस्थित रखी जाए और यातायात बाधित न हो। साथ ही परियोजना को तय समय सीमा में पूरा करने के लिए अतिरिक्त संसाधन लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। शहर के नागरिकों को उम्मीद है कि प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद निर्माण कार्य में तेजी आएगी और लंबे समय से चली आ रही यातायात एवं सड़क संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी लापरवाही मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ और सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Agra Weather: 25 जुलाई तक बरसेंगे बादल! 17 राज्यों में भारी बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

Agra News: टेडी बागिया-शाहदरा सड़क बनी मुसीबत, धूल-किचड़ और गड्ढों से लोग परेशान

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment