Agra News: आगरा जनपद के फतेहाबाद क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन ली। फतेहाबाद-बाह मार्ग पर बाबा की तिवरिया के पास एक तेज रफ्तार कार और कैंटर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कैंटर में फंस गई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
रात करीब 1:45 बजे हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार दुर्घटना सोमवार देर रात करीब 1:45 बजे हुई। बताया जा रहा है कि कार बाह की ओर से फतेहाबाद आ रही थी, जबकि कैंटर फतेहाबाद से बाह की ओर जा रहा रहा था। इसी दौरान दोनों वाहन आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जबदस्त थी कि कार पूरी तरह परखच्चे पड़ गए। हादसे की सूचना मिलने ही फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी और पुलिस टीम ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।
कार के बूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोनों लोग उसके अंदर फंस गए थे। काफी मशक्कत के बाद कार को काटकर शवों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना के बाद फतेहाबाद बाह मार्ग पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
पुलिस केआर रही हादसे की जांच (Agra Accident)
पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में आमने-सामने की टक्कर सामने आई है। दोनों मृतकों की पहचान कराने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Agra Corona News: SN Medical में दूसरा कोरोना केस मिला
Agra Bus Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस खाई में गिरी, 6 यात्री घायल, चालक फरार










