---Advertisement---

Agra News: आगरा में बड़ा हादसा: कोल्ड स्टोरेज में लगी भयंकर आग, चार दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Published On: February 17, 2026
Follow Us
Agra News: आगरा में कोल्ड स्टोरेज में लगी भीषण आग
---Advertisement---

Agra News: आगरा में बड़ा हादसा डौकी थाना क्षेत्र के गेहनु गांव स्थित रामाशीष कोल्ड स्टोरेज में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरू आती जांच में पता चला कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। जिसने देखते ही देखते पूरे कोल्ड स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में कोल्ड स्टोरेज में रखा लाखों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पहुंचीं और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू गया।

पूरी जानकारी

आग कोल्ड स्टोरेज के एक हिस्से में लगी, जिसके बाद आग की लपटें कोल्ड स्टोरेज में तेजी से फैलने लगी। देखने ही देखते पूरे परिसर में धुआं भर गया और आसपास के लोग कोल्ड छोड़कर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और दमकल विभाग को सूचना दी, जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। दमकल कर्मियों ने आग की गंभीरता को देखते हुए पानी की तेज बौछारों के साथ-साथ फोम का भी इस्तेमाल किया।

आग पर नियंत्रण पाने के लिए कई घंटों तक लगातार प्रयास किए गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान कोल्ड स्टोरेज में मौजूद कर्मचारियों के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी बड़ा बताया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज में रखे कृषि उत्पाद, खाद्य सामग्री और अन्य सामान आग की चपेट में आने से पूरी तरह नष्ट हो गए।

UP Board 2026: परीक्षा में नकल पकड़ी गई तो क्या होगी करवाई? जानें नियम

agranewsdaily.com

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment