---Advertisement---

आगरा टाउनशिप योजना: सीएम योगी आज करेंगे रु 5,142 करोड़ की ग्रेटर आगरा परियोजना का शिलान्यास

Published On: April 7, 2026
Follow Us
आगरा टाउनशिप योजना: सीएम योगी आज करेंगे परियोजना शिलान्यास
---Advertisement---

आगरा में आज शहरी विकास के लिहाज से एक बड़ा दिन माना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी आगरा टाउनशिप योजना ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट का शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना के जरिए शहर के विस्तार और आधुनिक आवासीय सुविधाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। यह महत्वाकांक्षी योजना शहरी विस्तारीकरण एवं नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित की जा रही है। परियोजना की कुल लागत लगभग 5,142 करोड़ रूपये बताई जा रही है, जो इसे प्रदेश की सबसे बड़ी टाउनशिप योजना में शामिल करती है।

इस योजना के तहत 449.65 हेक्टेयर भूमि पर 10 आधुनिक टाउनशिप विकसित की जाएंगी। इन टाउनशिप का नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर रखा गया है, जिससे परियोजना को सांस्कृतिक पहचान भी मिलेगी। इस टाउनशिप में कुल 4,712 भूखंड विकसित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न श्रेणियों के प्लॉट शामिल होने, जैसे

  • एलआईजी (LIG)
  • एमआईजी (MIG)
  • एचआईजी(HIG)
  • ग्रुप हाउसिंग
  • मिश्रित उपयोग के प्लॉट

कुल मिलाकर 4,391 आवासीय, 40 ग्रुप हाउसिंग, 160 मिश्रित और 121 व्यावसायिक भूखंड विकसित किए जाएंगे। इस योजना से लगभग 1.50 लाख लोगों को आधुनिक सुविधाओं के साथ आवास उपलब्ध होने की संभावना है।

परियोजना का मुख्य केंद्र एत्मादपुर क्षेत्र के अंतर्गत कुबेरपुर स्थित रायपुर रहनकलां गांव को बनाया गया है। यहां आधुनिक सुविधाओं से युक्त टाउनशिप का निर्माण किया जाएंगा। इस इलाके को इसलिए चुना गया है क्योंकि यहां से शहर के अन्य हिस्सों से बेहतर कनेक्टिविटी विकसित की जा सकती है। भविष्य में यह क्षेत्र आगरा के नए शहरी केंद्र के रूप में उभर सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब 2:15 बजे लखनऊ से वायुयान द्वारा आगरा पहुंचेंगे। इसके बाद वे हेलीकॉप्टर से वृंदावन जाएंगे, जहां एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने के बाद सीधे शिलान्यास स्थल पर पहुंचेंगे। शाम करीब 4:30 बजे वे रायपुर रहनकलां में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे और एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

टाउनशिप योजना के शिलान्यास के साथ-साथ मुख्यमंत्री जनपद की 324 अन्य परियोजनाओं का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं की कुल लागत 1,324 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। इन परियोजनाओं में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल हैं, जो जिले के विकास में अहम भूमिका निभाएंगी।

आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) के अनुसार, इस परियोजना के पहले चरण में तीन टाउनशिप गंगापुरम, नर्मदापुरम और महानदीपुरम को लॉन्च किया जाएगा। शेष टाउनशिप को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा। अभी तक इन भूखंडों की दर तय नहीं की गई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ADA की बैठक में दरें तय कर दी जाएगी। और लगभग एक महीने के भीतर बुकिंग प्रक्रिया भी शुरू हो सकती है।

मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। रायपुर रहनकलां में पुलिस बल की तैनाती की गई है और सभा स्थल, वीआईपी जोन, पार्किंग एवं मीडिया गैलरी पर विशेष नजर रखी जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री का आगमन हेलीकॉप्टर से होगा, फिर भी एत्मादपुर-आगरा मार्ग पर वैकल्पिक सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है ताकि किसी भी स्थिति में सुरक्षा में कोई कमी न रहे।

यह परियोजना आगरा के शहरी विकास को नई दिशा दे सकती है। इससे न केवल आवास की समस्या का समाधान होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। साथ ही, शहर में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर, नई सड़कें, पार्क, कमर्शियल स्पेस और आधुनिक सुविधाएं विकसित होने से आगरा का विकास तेज होगा।

Agra News: आंधी ओलावृष्टि भी नहीं रोक पाई अग्निवीर रैली, आगरा में युवाओं का जबरदस्त जोश

Manoj Sharma

मनोज शर्मा एक डिजिटल न्यूज़ राइटर हैं, जो आगरा और उत्तर प्रदेश की ताज़ा खबरें, क्राइम अपडेट्स और स्थानीय मुद्दों पर लिखते हैं। इनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुँचाना है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment