Agra News: आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपने अभियान को तेज करते हुए बुधवार को शाहगंज क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की। फतेहपुर सीकरी रोड पर लभभग 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना स्वीकृत मानचित्र के विकसित की जा रही कॉलोनी पर बुलडोजर चलाया गया। इसके साथ ही बिचपुरी रोड स्थित एक अवैध मार्केट को भी सील कर दिया गया।
पूरा मामला (विस्तार): Agra News
एडीए अधिकारियों के अनुसार, शाहगंज वार्ड में फतेहपुर सीकरी रोड पर चाँद उस्मानी द्वारा लगभग 6000 वर्गमीटर क्षेत्र में कॉलोनी विकसित की जा रही थी। जांच के दौरान पाया गया कि कॉलोनी का मानचित्र एडीए से स्वीकृत नहीं कराया गया था। इसके बावजूद प्लाटों की बाउंड्री और सड़कों का निर्माण किया जा चुका था। सूचना मिलने पर एडीए की टीम मौके पर पहुंची और संबधित लोगों से स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। हालांकि निर्माणकर्ताओं की ओर से कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इसके बाद एडीए ने प्रशासनिक प्रक्रिया पूरी करते हुए बुलडोजर की मदद से कॉलोनी के अंदर बनाई गई सड़कों और प्लाटों की बाउंड्री को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद रहा ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न फैले। कुछ लोगों लोगों ने विरोध का प्रयास किया, लेकिन प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी के चलते स्थिति नियंत्रण में रही। एडीए अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की धारा 27 के तरत की गई है।
बिचपुरी रोड स्थित अवैध मार्केट पर भी लगी सील
इसी क्रम में एडीए ने बिचपुरी रोड पर एक अवैध रूप से विकसित किए गए दो मंजिला मार्केट पर भी कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, मनीष बंसल, सत्यु बंसल एवं विभोर द्वारा करीब 400 वर्गमीटर क्षेत्र में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए मार्केट का निर्माण कराया गया था। मार्केट में कई दुकानें संचालित होने की तैयारी में थी। जांच के दौरान जब संबंधित पक्ष स्वीकृत मानचित्र दिखा नहीं सके तो एडीए ने उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा 28(1) के तरत कार्रवाई करते हुए मार्केट को सील कर दिया।

एडीए अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भूखंड कॉलोनी या व्यावसायिक निर्माण में निवेश करने से पहले संबंधित प्राधिकरण से मानचित्र और अन्य आवश्यक स्वीकृतियों की जांच अवश्य करें। बिना अनुमति किए गए निर्माण पर कभी भी प्रशासनिक कार्रवाई हो सकती है। लगातार चल रहे अभियान के तरत एडीए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध निर्माणों की निगरानी कर रहा है। प्राधिकरण का कहना है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए निर्माणों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त करवाई जारी रहेगी।
Agra News: आगरा के जोया रिजॉर्ट पर GST का छापा, ग्राहक बनकर पहुंची टीम ने खोली करोड़ों की गड़बड़ी
Agra News: आगरा में एडीए की बड़ी कार्रवाई: अस्पताल समेत दो अवैध इलारतें सील








