Agra Crime News: आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है, जबकि पूरे मामले की जांच वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में जारी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के एक परिचित युवक ने उसे मिलने के बहाने खेत पर बुलाया। वहां पहले से मौजूद अन्य युवकों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोप है कि घटना के दौरान एक आरोपी ने वीडियो भी बनाया, जिस के बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस
घटना केa वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस अधिकारियों ने मामले का सीरियस लेते हुए पीड़िता से संपर्क किया और उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है, लेकिन इसकी सत्यता और समय की पुष्टि जांच की जा रही है।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि एक युवक ने दुष्कर्म किया, जबकि दूसरे ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल किया। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मेडिकल जांच और सबूतों जुटाने पर जोर (Agra Crime News)
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है। साथ ही वायरल वीडियो, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सबूतों को भी जांच का हिस्सा बनाया गया है। फॉरेंसिक जांच के माध्यम से वीडियो की प्रामाणिकता और उसमें दिखाई देने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पूरे मामले की जांच पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में चल रही है।
Agra News: 6 दिन बाद मिला लापता तोता माऊ 50 हजार रूपये देकर वापस लाए मालिक











