Agra News: छह दिन तक परिवार की चिंता का कारण बना पालतू तोता माऊ आखिरकार अपने घर लौट आया। शहर के आवास विकास क्षेत्र निवासी आयकर अधिवक्ता सुनील सिंह का इंडियन रिंगनेक नस्ल का यह तोता 13 जुलाई को अचानक उड़ गया था। उसकी तलाश में परिवार ने पूरे शहर में पोस्टर और होडिंग लगवाए थे। साथ ही तोता खोजकर लाने वाले को 50 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा भी की गई थी। रविवार को एक फोन कॉल के बाद माऊ का सुहाग मिला और कुछ ही देर में वह फिर अपने परिवार के बीच था।
13 जुलाई को कंधे से उड़ गया था माऊ
सुनील सिंह केe मुताबिक, 13 जुलाई की शाम वह कॉलोनी में थे। उस समय माऊ हमेशा की तरह उनके कंधे पर बैठा हुआ था। अचानक तेज हवा चली और तोता उड़कर दूर निकल गया। परिवार ने आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद सोशल मीडिया, पोस्टर और बड़े-बड़े होडिंग के जरिए लोगों से मदद मांगी गई।
माऊ केi तलाश के लिए परिवार ने शहरभर में होडिंग लगवाए, जिनमें तोते की तस्वीर, पहचान और इनाम की जानकारी दी गई थी। बताया गया कि यह इंडियन रिंगनेक नस्ल का तोता है, जिसका रंग हरा है और पंखों पर काले निशान है। होडिंग सामने आने के बाद बड़ी संख्या में लोगों के फोन आने लगे, लेकिन अधिकांश सूचनाएं गलत निकली।
वीडियो कॉल पर हुई पहचान
रविवार सुबह एक व्यक्ति ने सुनील सिंह को फोन कर दावा किया कि माऊ उनके पास है। शुरुआती में उन्हें इस पर भरोसा नहीं हुआ, इसलिए उन्होंने वीडियो कॉल करने को कहा। वीडियो कॉल के दौरान जैसे ही उन्होंने तोते को देखा, तुरंत उनकी पहचान कर ली। इसके बाद वह बताए गए स्थान पर पहुंचे। सुनील सिंह का कहना है कि जिस व्यक्ति ने उन्हें बुलाया था, उसने अपना चेहरा ढका हुआ था। माऊ की पहचान होने के बाद उसने पहले इनाम की राशि मांगी।
परिवार ने पहले से घोषित 50 हजार रूपये दिए, जिसके बाद तोता उन्हें सौंप दिया गया। सुनील सिंह ने बताया कि उस व्यक्ति ने मुझे बोला कि इसकी सूचना किसी को दी तो माऊ वापसनही मिला, इसी डर से मैने किसी को नहीं बताया।
परिवार में लौटी खुशियां (Agra News)
माऊ के घर लौटते ही परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। पत्नी ममता सिंह और बेटी सुष्टि ने उसे गोद में लेकर दुलारा। परिवार के अनुसार माऊ घर का सदस्य बन चुका है। उसके लापता होने के बाद सभी बेहद परेशान थे। बेटी ने कई दिनों तक ठीक से खाना भी नहीं खाया था। अब उसके लौटने से पूरे घर में फिर से रौनक लौट आई है।
करीब एक साल पहले घर के पास पेड़ से गिरा एक छोटा तोता मिला था। सुनील सिंह उसे अपने घर ले आए और उनका नाम माऊ रखा। धीरे-धीरे वह परिवार के साथ घुल मिल गया। परिवार का कहना है कि माऊ उनके पहचानता है और कई शब्द भी बोल लेता है। वह अक्सर सुनील सिंह के साथ बाहर भी जाता था और बिना पिंजरे के घर में खुला रहता था।
इनाम के लालच में आए कई फर्जी कॉल
परिवार का कहना है कि इनाम की घोषणा के बाद सैकड़ों कॉल आए। कई लोगों ने अलग-अलग तोतों के वीडियो भेजे और कुछ लोगों ने एडवांस पैसे की भी मांग की। ऐसे मामलों में परिवार ने सावधानी बरती और केवल वीडियो कॉल पर पहचान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की। आखिरकार सही जानकारी मिलने पर माऊ सुरक्षित वापस मिल गया। माऊ की वापसी की खबर सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। लोग परिवार को बधाई दे रहे है और पालतू पक्षियों की सुरक्षा को लेकर भी चर्चा का रहे है।
Agra News: आगरा में गुम हुआ पालतू तोता ‘माऊ’ तलाश करने वाले को मिलेगा 50 हजार रूपये का इनाम
Agra News: छावनी क्षेत्र में गहराया जलसंकट, 43 हजार लोगों की पानी की समस्या बनी चुनौती









